मध्यप्रदेश अपडेट

Shajapur Jeep Accident : शाजापुर में तेज रफ्तार जीप हुई अनियंत्रित, मौके पर दो लोगों की मौत

Shajapur Jeep Accident: Speeding jeep went out of control in Shajapur, two people died on the spot.

शाजापुर। Shajapur Jeep Accident मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा – मुंबई नेशनल हाईवे पर पनवाड़ी गांव के पास एक तूफान जीप के सामने अचानक मवेशी आ गई। मवेशी को बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई और खंती में गिर गई। जीप में 11 यात्री सवार थे। जिसमें से 6 महिलाएं और ड्राइवर समेत पांच पुरुष शामिल थे, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

Shajapur Jeep Accident  प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया यहां पर एक महिला की मौत हो गई। गंभीर घायल दूसरी महिला को इंदौर रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

बताया जा रहा है कि सभी लोग बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सभी श्रद्धालु खरगोन के कसरावद के पास के रहने वाले हैं। मृत महिलाओं के नाम कमलाबाई और जानकीबाई हैं, एक गंभीर घायल व्यक्ति को इंदौर रेफर किया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button