बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नहीं मिली बीमा राशि, 11 पंचायतों के दर्जनों किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, उग्र आंदोलन की चेतावनी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    चिचोली क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों के दर्जनों किसानों ने आज फसल बीमा राशि नहीं मिलने से खफा होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की। यही नहीं 8 दिनों में बीमा राशि नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने मामले की जांच कर नियमानुसार राशि दिलाए जाने का उन्हें आश्वासन दिया है।

    कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने बताया कि तहसील चिचोली की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चिरापाटला और भारतीय स्टेट बैंक शाखा चिरापाटला के क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों में बीमा राशि का वितरण नहीं हुआ है। इनमें चिरापाटला, चुरनी, बेला, कामठा माल, बोड रैयत, कुरसना, गवासेन, झिरीयाडोह, टोकरा, बल्लोर और खपरिया शामिल हैं।

    इन पंचायतों के किसानों ने इन दोनों संस्थाओं से वर्ष 2020 में KCC से कर्ज और मक्का-सोयाबीन का बीज लिया था। इसकी बीमा राशि भी काटी गई थी। वर्ष 2020 में मक्का और सोयाबीन की फसल खराब होने से सभी दूर बीमा राशि दिलाई गई थी, लेकिन इन 11 पंचायतों के किसान इससे वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें भी राशि दिलाई जाएं।

    कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने 8 दिनों में बीमा राशि नहीं मिलने पर तहसील पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर श्री बैंस ने किसानों की समस्या और मांग सुनी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच करवा कर नियमानुसार बीमा राशि दिलाई जाएगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button