बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
भारतीय बौद्ध महासभा की रविवार हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) जिला बैतूल की बैठक जिला अध्यक्ष संदीप पाटिल के नेतृत्व में पंचशील बौद्ध विहार सदर में रविवार को अयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने ब्लॉक स्तर पर समितियों के गठन और सदस्यता अभियान पर जोर दिया। अध्यक्ष संदीप पाटिल ने बताया कि आने वाले प्रति रविवार को सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ ब्लॉकों में जाकर समितियों का गठन कर सोसायटी को मजबूती प्रदान करेंगे।
बैठक में महासचिव रामा अतुलकर, कोषाध्यक्ष शिवकिशोर पाटिल, महामंत्री उमराव पाटिल, कार्यालयीन सचिव सुनील सूर्यवंशी, सचिव कमलेश उबनारे, दिनेश गोलू गुलबाके, अजय भूमरकर, विनोद दवंडे, दिनेश मालवीय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



