धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : मंगलवार को इन राशि वालों को होगा फायदा, जानें आज का राशिफल….

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang

▪️पंडित मधुसूदन जोशी

प्रतिदिन पंचाग एवं राशिफल (5 दिसंबर 2023)

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

!! ॐ गं गणपतये नमः !!
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- अष्टमी 24:36:44
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 19 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 27:36:42
योग- विष्कुंभ 22:40:36
करण- बालव 11:18:13, तत्पश्चात-कौलव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- सिंह राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:00:26
सूर्यास्त- 17:22:37
दिन काल- 10:22:11
रात्री काल- 13:38:33
चंद्रास्त- 12:51:22
चंद्रोदय- 24:34:07
राहू काल- 14:47-16:05 अशुभ
यम घंटा- 09:36-10:54 अशुभ
अभिजित- 11:51-12:32 शुभ
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :~ आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 09:36 – 10:54
लाभ- 10:54 – 12:12
अमृत- 12:12 – 13:29
शुभ- 14:47 – 16:05

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

लाभ- 19:05 – 20:47
शुभ- 22:30 – 24:12
अमृत- 24:12 – 25:54
चर- 25:54 – 27:37

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मंगल- 07:00 – 07:52
सूर्य- 07:52 – 08:44
शुक्र- 08:44 – 09:36
बुध- 09:36 – 10:28
चन्द्र- 10:28 – 11:20
शनि- 11:20 – 12:12
बृहस्पति- 12:12 – 13:03
मंगल- 13:03 – 13:55
सूर्य- 13:55 – 14:47
शुक्र- 14:47 – 15:39
बुध- 15:39 – 16:31
चन्द्र- 16:31 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शनि- 17:23 – 18:31
बृहस्पति- 18:31 – 19:39
मंगल- 19:39 – 20:47
सूर्य- 20:47 – 21:55
शुक्र- 21:55 – 23:04
बुध- 23:04 – 24:12
चन्द्र- 24:12 – 25:20
शनि- 25:20- 26:28
बृहस्पति- 26:28 – 27:37
मंगल- 27:37 – 28:45
सूर्य- 28:45 – 29:53
शुक्र- 29:53 – 31:01

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका भाग दौड़ वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही भाग दौड़ से भरा रहेगा। ऑफिस में आपको बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आप व्यर्थ के कार्यों को करने से बचें, अन्यथा आप उसमें फंस सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा सावधान रहें, उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, उन्हें अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवायें। आप अपने जीवन का यदि कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो सोच समझ कर लें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार को लेकर आप बहुत अधिक सतर्क रहें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी पर भी व्यर्थ का क्रोध करने से बचें, अन्यथा वह व्यक्ति आपका अपमान भी कर सकता है। आपका अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा सा तनाव में भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें, आपकी सेहत खराब हो सकती है। यदि आपको बीपी या कोलेस्ट्रॉल है तो बाहर का खाना खाने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका यदि कोई पैतृक व्यवसाय है तो आप उसको आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, तथा वहां पर जाकर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे और आप अपनी सभी परेशानियों को भूल जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सतर्क रहें। आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके बच्चों की शादी विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर भी आप निश्चिंत रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपकी स्थिति आर्थिक रूप से बहुत अधिक मजबूत रहेगी। आपको अपने व्यापार को चलाने में रूपए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। आपका व्यापार भी बहुत अधिक तरक्की करेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा, इसके लिए आप फूले ना समाएंगे। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासतौर से अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का। आपके जीवन साथी को यदि किसी प्रकार की कोई शारीरिक समस्या है तो आप लापरवाही ना करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो खास तौर से महिला व्यापारियों को अपनी व्यापार में बहुत अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। व्यवसाय में आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी कार्य के कारण एक लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप यदि अपना कोई निजी वाहन चलाते हैं तो आपको वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपसे किसी का एक्सीडेंट हो सकता है, और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य बहुत अधिक खराब हो सकता है। आप किसी भी छोटे-मोटे डॉक्टर पर ना जाकर किसी अच्छे डॉक्टर के पास अपना इलाज कराएं, अन्यथा भविष्य में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें। आप यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपका पार्टनर आपको धोखा भी दे सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा और आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी, परंतु कुछ उपाय के कारण आपका मन शांत हो सकता है। आप अपने मन को शांत रखने के लिए किसी से अपने मन की बात कहें, किसी बात का भय आपको बहुत अधिक बेचैन कर सकता है। किसी के कार्य के बिगड़ने से भी आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। आपके परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपका मन परेशान हो सकता है। आप उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें तथा डॉक्टर से अच्छे से इलाज करवायें, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको घाटा हो सकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक मेहनत करें, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज आपका मन किसी बात की प्रसन्नता से भरा रहेगा। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलने के बाद आपके बिगड़े हुए कार्य भी सुधर सकते हैं, और आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलने का प्रयास आप बहुत समय से कर रहे थे, आपका कोई बहुत बड़ा कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा तथा आपके शत्रु आपसे जलेंगे। आप कोई गाड़ी या स्कूटी इत्यादि खरीदने का प्लान बना सकते हैं, परंतु आप थोड़ा सा संभल कर रहें, आपका यह प्लान फेल भी हो सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ा रहेगा। आपके परिवार के लोग आपके व्यवहार से और आपकी आदतों से बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान का भी आपको पूरा प्यार मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका पूरी सफलता से भरा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार के साथ जा सकते हैं, जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे और आपके मन को शांति मिलेगी। व्यवसाय करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने व्यवसाय मे तरक्की की प्राप्ति हो सकती है। आपका व्यवसाय अधिक उन्नति करेगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय खोलना चाहते हैं तो आपके लिए यह अवसर अच्छा रहेगा, आपका पार्टनर व्यवसाय को चलाने में आपका पूरा सहयोग करेगा और आपका व्यवसाय बहुत अच्छा चलेगा। आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी मंदिर इत्यादि में घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां आपका मन को बहुत हल्का महसूस होगा। यदि आपके माता-पिता बहुत समय से किसी बीमारी से परेशान थे तो उन्हें आराम मिल सकता है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक खुश रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा बीतने वाला है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा और आपको अपने व्यापार मे बहुत अधिक तरक्की की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपना नया कार्य बढ़ाने में आपके मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक मजबूत रहेगी। आपको रूपए पैसे की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा। आपके परिवार के संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपके सम्बन्ध मधुर होने से आपके परिवार का माहौल भी बहुत अधिक हल्का रहेगा। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह विवाद दूर हो सकता है, आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपका मन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकता है। आप अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज करवायें, अन्यथा भविष्य में आपको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा बिगड़ सकती है, इसलिए आप अपना हाथ थोड़ा खींच कर चलें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही अधिक सावधानी वाला रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी अपरिचित व्यक्ति को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके व्यापार में बहुत बड़ा घाटा हो सकता है। आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आपके परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपके मतभेद बने रह सकते हैं, जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका परेशानियों भरा रह सकता है। यदि आप किसी समस्या में फसेंगे या आपके परिवार के सदस्य किसी समस्या में फसेंगे तो उस समस्या का हल आपको ही निकलना होगा। आप अपनी बुद्धि के बल से समस्याओं से बाहर आ सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार ले रखा है तो वह व्यक्ति आपके ऊपर धन वापस करने के लिए प्रेशर बना सकता है। आप जमीन जायदाद से प्रॉपर्टी के चक्कर में किसी कोर्ट कचहरी इत्यादि में भी फंस सकते हैं, उसके कारण मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको किसी प्रकार का घाटा हो सकता है जिससे आपका मनोबल टूट सकता है। व्यापार में आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। अपने व्यापार को फिर से बढ़ाने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा हो सकता है। यदि आप किसी परेशानी में फंसेंगे तो आपको बहुत परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। आप किसी प्रकार के वाद विवाद में पड़ेंगे तो आपको उस वाद-विवाद से भी मुक्ति मिल सकती है। आपकी उसमें जीत हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा सा सावधानी से भरा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अपने किसी बुजुर्ग की सलाह अवश्य लें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में धन के लेन-देन की भी सावधानी बरतें। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। यदि आपके ऊपर कोई परेशानी आएगी तो आपको अपने रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपके लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। आपका हर प्रकार का संकट दूर हो सकता है। आप अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। उनको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार ! (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

“वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्।
रूपवर्ती न नीचस्य विवाहः सदृशे कुले॥”
भावार्थ :- आचार्य चाणक्य जी ने कहा है कि बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वह श्रेष्ठ कुल में उत्पन्न हुई कुरूप या सौंदर्यहीन कन्या से भी विवाह कर ले लेकिन कभी भी नीच कुल में उत्पन्न हुई सुंदर कन्या से विवाह न करें। क्योंकि विवाह हमेशा अपने समान कुल में ही करना चाहिए। जीवनसंगिनी के चुनाव के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल: 9406950313

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button