बड़ी खबरें

Betul News: गांव में एक पखवाड़े से ट्रांसफार्मर बंद, सूख रही फसलें, गांव में पसरा अँधेरा

Betul News: गांव में एक पखवाड़े से ट्रांसफार्मर बंद, सूख रही फसलें, गांव में पसरा अँधेरा

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

जनपद पंचायत भीमपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डोक्या के ग्राम डोक्या में विगत 15 दिनों से बिजली नहीं है। बिजली विभाग द्वारा पूरा बिल वसूल किया गया है, लेकिन लग रहा है कि किसानों को हो रही परेशानी से बिजली विभाग को मतलब ही नहीं है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना लाइनमेन को दी थी। उन्होंने ऊपर से आदेश की बात कही फिर भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।

यहां के ग्रामीण और किसानों द्वारा मोटर पम्प के बिल की राशि समय पर भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिससे ग्रामीणों की फसल सूख रही है। गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने के कारण किसान एवं ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्प लाइन का सहारा लिया गया। जिसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

कल शनिवार को किसानों द्वारा बिजली विभाग खेड़ी सावलीगढ़ पहुंच कर बिजली कार्यालय में अपनी समस्या बताई गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हमारी कोई सुनवाई नहीं की गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन से ठीक कराओ, हम क्या करे। किसानों के हितैषी शिवराज सरकार भी चुप्पी साधे बैठी है। अब किसान लाचार, बेबस नजर आ रहे हैं। अपने साथ हो रहे बिजली विभाग के अत्याचार को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है यदि अगले 2 दिनों में बिजली मुहैया नहीं करवाई जाती है तो कलेक्ट्रेट के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button