मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes In Hindi : चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया….

Funny Jokes In Hindi: Chintu's foot fell on a banana peel and he slipped and fell...

Funny Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes In Hindi)

मेंढक (पप्पू से)- तुझमें दिमाग नहीं है
पप्‍पू- बिलकुल है
मेंढक- नहीं है
पप्पू- है
मेंढक- पानी में कूद गया
पप्पू- अब इसमें सुसाइड करने वाली क्या बात थी….

चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और
वो फिसल कर गिर गया
चिंटू उठा और फिर आगे चला,
अब चिंटू का दूसरे छिलके पर पांव पड़ा और फिर
फिसल कर गिर गया
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे चला,
तीसरा छिलका देख चिंटू रोते-रोते बोला-
‘मर गया रे’ अब फिर से फिसलना पड़ेगा….

गप्‍पू (पेट्रॉल पंप पर)- अरे भाई,
जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दो
सेल्समैन (गुस्से में)-
भाई इतना पेट्रॉल डलवाकर जाना कहां है?
गप्‍पू- अरे यार, कहीं नहीं जाना
हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं…

चिंटू (पिंटू से)- जब तेरे पास मोबाइल है
और मेरे पास भी मोबाइल है,
तो तूने लेटर क्यों भेजा?
पिंटू- मैंने तुझको कॉल किया था…
तो किसी दीदी ने उठाया और बोलीं
प्लीज ट्राय लेटर…

रमेश (गप्‍पू से)- यार मेरी गर्लफ्रेंड का बर्थडे है,
उसे क्या दू?
गप्‍पू – दिखने मे कैसी है?
रमेश- मस्त है
गप्‍पू- तो फिर मेरा मोबाइल नंबर दे दे…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button