बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
बैतूल के इस नगर में कर दिया युवाओं ने CM का पुतला दहन
बैतूल के चिचोली में गुरुवार को एनएसयूआई (NSUI) द्वारा हर्ष भुसारी के नेतृत्व में प्रदेश मे बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण के विरोध एवं छात्रवृत्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री (CM) का पुतला दहन किया। इस मौके पर हर्ष भुसारी ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा सिर्फ अमीरों को देना चाहती है। गरीबों के बच्चों को इससे वंचित रखना चाहती है।

हर्ष ने सवाल उठाया कि बीजेपी सरकार का निजीकरण, युवाओं को नौकरियां न मिलना व आरक्षण भविष्य बर्बाद कर देगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी नयी शिक्षा नीति इस सत्र के प्रारंभ की जा रही है। जिसका एनएसयूआई विरोध कर रही है।
पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित आर्य, नगर अध्यक्ष हनी सोनी, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष क्रशांशु बावने, छात्र नेता अमन खान, लक्की नागले, सूरज यादव, सोबू यादव, शिवम नाथ, विश्वास प्रजापति, लक्की कहार, अभिषेक कहार एवं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।



