टेक/ऑटो

Lava Blaze 5G Sale: दमदार बैटरी और कैमरे वाला यह स्मार्टफोन छुड़ा रहा Samsung, Redmi के पसीने, कीमत बस इतनी

Lava Blaze 5G Sale: This smartphone with strong battery and camera is saving Samsung, Redmi's sweat, the price is just

Lava Blaze 5G Sale: दमदार बैटरी और कैमरे वाला यह स्मार्टफोन छुड़ा रहा Samsung, Redmi के पसीने, कीमत बस इतनी
Source – Social Media

Lava Blaze 5G Sale: हाल ही में Lava ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन Lava Blaze 5G पेश किया है। इस फोन की पहली सेल 15 फरवरी को रखी गई है। लावा का नया स्मार्टफोन 5जी स्मार्टफोन है। जो ग्राहक नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते उनके लिए लावा ब्लेज़ 5जी एक अच्छी डील हो सकती है।

दरअसल कंपनी का Lava Blaze 5G पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था, उस दौरान कंपनी ने स्मार्टफोन का सिर्फ 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किया था। इस स्मार्टफोन को 10,000 रुपये के बजट में पेश हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Lava ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन Lava Blaze 5G पेश किया है। इस फोन की पहली सेल 15 फरवरी को रखी गई है।

इसी कड़ी में कंपनी ने अब 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को बाजार में पेश किया है, जिसकी कीमत भी 11,999 रुपये ही रखी गई है।

Lava Blaze 5G Sale: दमदार बैटरी और कैमरे वाला यह स्मार्टफोन छुड़ा रहा Samsung, Redmi के पसीने, कीमत बस इतनी
Source – Social Media

लावा ब्लेज़ 5जी के कमाल के फीचर्स(Lava Blaze 5G Sale)

लावा के नए स्मार्टफोन में यूजर को 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी जा रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। कंपनी ने फोन को स्लीक फ्लैट एज डिजाइन के साथ वॉटर ड्रॉप नॉच फीचर के साथ पेश किया है। नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट जोड़ा गया है।

स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। डिवाइस एंड्रॉइड 12 ओएस पर चलता है और उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ आता है। सिक्योरिटी फीचर के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। लावा का नया स्मार्टफोन कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आता है।

Lava Blaze 5G Sale: दमदार बैटरी और कैमरे वाला यह स्मार्टफोन छुड़ा रहा Samsung, Redmi के पसीने, कीमत बस इतनी
Source – Social Media

लावा का नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ पेश

Lava Blaze 5G को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी क्लिक करने के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और स्क्रीन फ्लैश है।

आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में नए स्मार्टफोन Lava Blaze 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, ऐसे में इसे कम कीमत में भी खरीदने का मौका है। फोन को आप लावा की आधिकारिक वेबसाइट से महज 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button