मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 3 दिन तक मौसम का कहर, कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 3 दिन तक मौसम का कहर, कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 3 दिन तक मौसम का कहर, कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: रविवार को मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा रंग बदला कि आम लोग से लेकर किसान तक हैरान रह गए। कहीं तेज बारिश और ओले गिरे तो कहीं घना कोहरा छा गया। कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे जनजीवन और खेती दोनों पर असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह के हालात बने रहने की चेतावनी दी है।

आज कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। मंदसौर जिले के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ के ग्राम झारड़ा से ओलावृष्टि के दृश्य सामने आए। यहां तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे कुछ ही देर में जमीन सफेद नजर आने लगी।

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 3 दिन तक मौसम का कहर, कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट

नीमच जिले के पालसोडा और भंवरासा क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। यहां ओलों और बारिश का नजारा लोगों को मिनी कश्मीर जैसा लगा। कई जगह सड़क किनारे बर्फ जैसी परत जम गई। ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घरों के आंगन से फावड़े से ओले समेटते नजर आए। इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आंधी से पेड़-पौधों और फसलों को नुकसान

रविवार शाम करीब आधे घंटे तक कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान आंधी भी चली, जिससे कुछ जगहों पर पेड़-पौधों और फसलों को नुकसान पहुंचा। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और आवाजाही प्रभावित हुई।

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 3 दिन तक मौसम का कहर, कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट

दतिया और खजुराहो में छाया घना कोहरा

प्रदेश के दतिया और खजुराहो में घना कोहरा देखने को मिला। यहां दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर के बीच रह गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्वालियर, उज्जैन, धार और मुरैना में रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। राजधानी भोपाल में सुबह करीब 9 बजे तक कोहरे का असर बना रहा।

बड़े शहरों में तापमान 12 डिग्री से ऊपर

मौसम में आए बदलाव के बावजूद बड़े शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि खजुराहो, राजगढ़ और नौगांव ऐसे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। बारिश और ओलावृष्टि के चलते कई जगह गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 3 दिन तक मौसम का कहर, कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दतिया, खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव, सतना, रीवा, उज्जैन, श्योपुर, राजगढ़, रतलाम, गुना, दमोह, मंडला, टीकमगढ़ और मलाजखंड में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। वहीं नीमच और मंदसौर समेत 14 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों तक कई इलाकों में बादल और कोहरा बने रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन इन जिलों में होगी झमाझम

  • 2 फरवरी को ग्वालियर, भोपाल, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • 3 फरवरी को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
  • 4 फरवरी को छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश का अलर्ट है, जबकि ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया सहित कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।

इन कारणों से परेशान कर रहा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। 2 से 5 फरवरी के बीच इसका असर ज्यादा रहेगा और 10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जेट स्ट्रीम हवाओं की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

आगे और बढ़ सकती है ठंड

विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जब यह सिस्टम लौटेगा, तब मध्य प्रदेश में ठंड का एक और दौर देखने को मिल सकता है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट के आसार हैं। शनिवार को ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा रहा, जबकि 20 से अधिक जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान के लिहाज से खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button