Vastu Shastra: सही दिशा में नहीं रखी यह वस्तुएं तो फूट जाएगी किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Shastra, Vastu Shastra Tips, Vastu Shastra for Home, Vastu Shastra for Office, Vastu, Vastu tips, vastu shastra pdf, vastu se sambandhit jankari,

Vastu Shastra: सही दिशा में नहीं रखी यह वस्तुएं तो फूट जाएगी किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Source: Credit – Social Media

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को सजाने के लिए लगाई गई फोटो फ्रेम, पौधे, शोपीस, फूलदान जैसी वस्तुओं को रखने के लिए भी सही दिशा का ध्यान रखना होता है। वरना यह आपके घर में नकारात्मकता लेकर आते हैं। किन चीजों को किस दिशा में रखना चाहिए, यह वास्तु शास्त्र में बराबर बताया गया है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

फोटो फ्रेम की दिशा (Vastu Shastra)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में परिवार के सदस्यों की तस्वीर लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन इस तस्वीर को गलत दिशा में लगाने से भी घर में वास्तु दोष हो सकता है। आप परिवार की तस्वीर घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे परिवार के सदस्यों का प्यार बढ़ता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

कलश रखने की दिशा

कई लोगों ने घर में गमले लगा रखे हैं। कलश रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वास्तुशास्त्र में पेड़-पौधों का भी बहुत महत्व बताया गया है। कलश को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में कलश रखने से घर में सकारात्मक वातावरण आता है।

घर के बीच का हिस्सा रखें साफ

वास्तु शास्त्र कहता है घर का मध्य भाग खाली और साफ रखना चाहिए यहां बहुत अधिक सामान ले जाने से घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है। कई लोग डाइनिंग टेबल को घर के बीच में रखते हैं, लेकिन वास्तु मान्यताओं के मुताबिक इसे थोड़ा अलग रखना चाहिए।

दर्पण की दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में दर्पण लगाने के लिए भी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आप घर की पूर्वी या उत्तरी दीवार पर आईना लगा सकते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में दर्पण लगाने से आय में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी शीशा या कांच से बनी कोई चीज नहीं रखनी चाहिए।

स्नानघर की दिशा (Vastu Shastra)

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में कभी भी स्नानघर नहीं बनाना चाहिए। यम इस दिशा के स्वामी हैं। इसलिए भूलकर भी यहां शौचालय नहीं बनाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker