बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Theft : घर में बंधे दो बकरे चुराए, मालिक ने लगाई पुलिस से वापस दिलाने की गुहार, छह हजार का इनाम भी किया घोषित

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद के एक मकान से दो सफेद बकरे चोरी हो गए। इसकी रिपोर्ट कर ढूंढने की मांग बकरा मालिक ने की है। इसके साथ ही बकरे की जानकारी देने या ढूंढकर देने वालों को 6 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है।

    ग्राम के बसंत साहू ने चौकी मासोद में आवेदन देते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे गांव के बाहर खेत के कच्चे मकान में बकरों सहित गोवंश का चारा पानी कर घर आ गया था। आज रविवार सुबह मकान में गया तो घर की बागुड टूटी हुई थी। अंदर देखा तो दो बकरे नहीं थे और कच्चे घर की बागुड़ टूटी हुई थी।

    Fire : किसान के खेत में लगी आग, आधा सैकड़ा पाइप हुए खाक, एक लाख से ज्यादा का नुकसान

    इससे साफ है कि किसी अज्ञात चोर ने घर की बागुड तोड़ कर रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर दो बकरे चुरा ले गए। चोरी गए बकरों की कीमत लगभग 20000 रुपए बताई जा रही है। प्रार्थी बसंत साहू ने बताया कि उक्त बकरों की जानकारी एवं ढूंढ कर देने वाले सहयोगी को 6000 इनाम भी दिया जाएगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button