वायरल अपडेट

saanp nevla ki ladai: सांप और नेवले के बीच हुआ भारी घमासान, नेवले ने मुंह में पकड़कर खूब पटका, लेकिन सांप ने भी नहीं मानी हार, फिर…

saanp nevla ki ladai: सांप और नेवले के बीच हुआ भारी घमासान, नेवले ने मुंह में पकड़कर खूब पटका, लेकिन सांप ने भी नहीं मानी हार, फिर...

saanp nevla ki ladai: सांप और नेवले (mongooses and snakes) के बीच की लड़ाई में कभी सांप बाजी मार जाता है तो कभी नेवला। हालांकि, ज्यादातर नेवला ही सांप को या तो मार डालता है या फिर घायल कर देता है। अधिकतर जीत नेवले की होती है। दोनों जानी दुश्मन हैं और एक-दूसरे के खून के प्यासे भी। सांप और नेवला एक-दूसरे को सीधी नजर देखना पसंद नहीं करते हैं। अब, इंटरनेट ने एक वीडियो निकाला है जो दिखाता है कि स्थिति कितनी खराब हो सकती है जब ये दो शिकारी वास्तव में लड़ाई में शामिल हो जाते हैं।

आपने सांप और नेवले की दुश्मनी के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन शायद ही कभी दोनों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। सांप और नेवले की लड़ाई का एक ऐसा ही वीडियो बिहार के गोपालगंज जिला से से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई के इस वीडियो में दोनों के बीच जंग बहुत ही दिलचस्प है लेकिन इस जंग में जीत किसकी होती है, नीचे दिए वीडियो में आप भी देख सकते है।

सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किंग कोबरा और नेवले के बीच जंग हो रही है। लड़ाई के दौरान किंग कोबरा फन बाहर निकाल कर नेवले पर हमला कर रहा है तो नेवला भी दांतो से किंग कोबरा को पकड़ने की बार-बार कोशिश करता है। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक यह लड़ाई चलती रहे।

यहां देखें वीडियो…

Credit: www.facebook.com/OllywoodTalk.Film 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button