MP Police Constable Bharti 2025: एमपी पुलिस में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, तिथि और पात्रता
मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए चयन परीक्षा 2025 (MP Police Constable Bharti 2025) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की थी कि प्रदेश में 22500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए हर साल 7500 आरक्षक भर्ती किए जाएंगे। इसी कड़ी में इस साल की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस आर्टिकल में हम MP Police Constable Bharti 2025 के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।
MP Police Constable Bharti 2025 की आवेदन प्रक्रिया कल से
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन भरने के लिए ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें संशोधन करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

MP Police Constable Bharti 2025 के परीक्षा तिथि और केंद्र
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। परीक्षा प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों में होगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपने अनुसार नजदीकी परीक्षा केंद्र का चयन कर सकेंगे।
परीक्षा 2 पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगा। जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 12.30 से 1.30 बजे तक होगा।
MP Police Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के हिसाब से तय किया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हो) को 250 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।
विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए भी अलग शुल्क तय किया गया है। सामान्य वर्ग को 200 रुपए और आरक्षित वर्ग को 100 रुपए शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

MP Police Constable Bharti 2025 में पदों की संख्या और वेतन
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 2035 (काल्पनिक 975), एससी वर्ग के लिए 1200, एसटी वर्ग के लिए 1500, ओबीसी वर्ग के लिए 2025 (काल्पनिक 1050), ईडब्ल्यूएस के लिए 750, इस तरह कुल 7500 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 19500 से 62000 का वेतनमान मिलेगा।
MP Police Constable Bharti 2025 के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वहीं शारीरिक मापदंड भी तय किए गए हैं।
अनारक्षित, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए शैक्षणिक अर्हता मान्यता प्राप्त मंडल या संस्था से 10वी, 12 वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कक्षा 8वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- यह भी पढ़ें : Work From Home for Women: महिलाएं घर बैठे शुरू कर सकती हैं यह 3 काम, हर महीने होगी 30 हजार तक कमाई
MP Police Constable Bharti 2025 की नियम पुस्तिका
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 13 सितंबर 2025 को इस भर्ती परीक्षा की नियम पुस्तिका अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। नियम पुस्तिका डाउनलोड करने (यहां) क्लिक करें।
नियम पुस्तिका में निम्नलिखित जानकारी विस्तार से दी गई है-
- न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता
- शारीरिक मानक जैसे लंबाई, सीना, दौड़ आदि
- आरक्षण से संबंधित प्रावधान
- परीक्षा का पैटर्न और अंक विभाजन
MP Police Constable Bharti 2025 परीक्षा का स्वरूप
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, विज्ञान और सामान्य हिंदी जैसे विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा का स्तर बारहवीं कक्षा तक का रहेगा।
इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों की लंबाई, सीना माप और दौड़ने की क्षमता की जांच की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने और अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वेबसाइट पर अधिक लोड होने से तकनीकी परेशानी आ सकती है।
- यह भी पढ़ें : Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं को रोजगार शुरू करने मिलेंगे 10 हजार रुपए, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका
MP Police Constable Bharti 2025 के लिए जरुरी सलाह
इस परीक्षा के लिए कई स्तरों पर तैयारी जरुरी है। इस भर्ती परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं में समय प्रबंधन और अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उम्मीदवारों को चाहिए कि वे नियम पुस्तिका में बताए गए शारीरिक मानकों पर भी ध्यान दें और अपनी फिटनेस बनाए रखें।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



