टेक/ऑटो

Honda UC3 Electric: 122KM रेंज और 80kmph स्पीड, Honda UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Honda UC3 Electric: 122 km range and 80 kmph speed—the Honda UC3 electric scooter will come with these impressive features.

Honda UC3 Electric: 122KM रेंज और 80kmph स्पीड, Honda UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Honda UC3 Electric: 122KM रेंज और 80kmph स्पीड, Honda UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Honda UC3 Electric: इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Honda अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने थाईलैंड और वियतनाम में UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। अब इस मॉडल का भारत में पेटेंट भी कराया जा चुका है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी एंट्री की संभावना बढ़ गई है। UC3 में फिक्स बैटरी, 122 किलोमीटर की रेंज, 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

थाईलैंड और वियतनाम में लॉन्च

Honda UC3 को फिलहाल थाईलैंड और वियतनाम के बाजार में उतारा गया है। थाईलैंड में इसकी कीमत सब्सिडी से पहले THB 142,600 है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 4.07 लाख रुपये बैठती है। सब्सिडी मिलने के बाद इसकी कीमत THB 1,32,600 यानी करीब 3.80 लाख रुपये हो जाती है। वहीं वियतनाम में Honda इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को CBU रूट के जरिए आयात कर रही है।

फिक्स बैटरी के साथ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Honda UC3 में Activa e से अलग फिक्स बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें LFP बैटरी तकनीक दी गई है और यह Honda का LFP बैटरी के साथ आने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। डिजाइन के मामले में UC3 को मैक्सी स्कूटर और नियो-रेट्रो स्टाइल का मिश्रण कहा जा सकता है। इसका फ्रंट हिस्सा मैक्सी स्कूटर जैसा दिखाई देता है, जबकि साइड बॉडी पैनल, सीट और पिछला हिस्सा नियो-रेट्रो डिजाइन की झलक देता है।

तीन हिस्सों में LED DRL

स्कूटर के फ्रंट में तीन-पीस LED DRL सेटअप दिया गया है। यही DRL टर्न इंडिकेटर का काम भी करता है। इसके ठीक नीचे छोटी और स्लीक LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं। DRL के ऊपर विंडशील्ड के साथ चार्जिंग फ्लैप दिया गया है। पीछे की तरफ LED टेललाइट और इंडिकेटर सेटअप मिलता है। सीट का डिजाइन भी अलग और आकर्षक रखा गया है।

मिलेंगे कई आधुनिक फीचर्स

Honda UC3 में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Honda Roadsync कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा बाय-कलर हेडलाइट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, 26 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, तीन राइडिंग मोड्स और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एडैप्टिव रीजनरेशन भी है, जो बैटरी प्रतिशत के हिसाब से खुद रीजनरेशन लेवल चुनता है। स्मार्ट-की के साथ कीलेस गो और टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है।

122 किमी की रेंज और 80 किमी की टॉप स्पीड

Honda UC3 में 3.2kWh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी 1,500 से ज्यादा चार्ज साइकिल तक मजबूत परफॉर्मेंस देने का वादा करती है। फुल चार्ज पर स्कूटर 122 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 8bhp की मोटर लगाई गई है, जो 80kmph की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। कंपनी के अनुसार इसकी परफॉर्मेंस 160cc स्कूटर के बराबर है। इसकी चार्जिंग स्पीड 1,200W तक हो सकती है।

भारत में पेटेंट से बढ़ी उम्मीद

Honda द्वारा UC3 का भारत में पेटेंट कराया जाना इस बात का संकेत है कि कंपनी इस मॉडल को भारतीय बाजार में लाने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button