Makhi Machar Kaise Bhagaye: कॉइल या अगरबत्ती से भी नहीं भाग रहे मच्छर-मक्खी तो गार्डन में लगाएं ये पौधा, मिलेंगा इनसे छुटकारा
Makhi Macchar Kaise Bhagaye: Insect Repellent Plant, makkhi kaise bhagaye, Makhi Machar Tips, मच्छर-मक्खी भगाने का उपाय, मच्छर भगाने का देसी उपाय, मक्खी मारने का आसान तरीका बताइए, मक्खी मारने की रासायनिक दवा, मक्खी भगाने का स्प्रे, मक्खी भगाने की मशीन, मक्खी मारने की अंग्रेजी दवा का नाम,
Makhi Machar Kaise Bhagaye: घरों में मक्खी-मच्छर का होना किसी को पसंद नहीं होता है। गर्मियों में और बारिश के दिनों में अक्सर मच्छर हर किसी को परेशान कर देते है। हालांकि, उन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई तरह के कॉइल या अगरबत्ती मौजूद होते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मच्छरों से निजात पाना आसान नहीं होता है। शाम हो या सुबह मच्छर आपका घर में बैठना तक मुश्किल कर देते हैं। मच्छर काटने से न सिर्फ गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है बल्कि यह एलर्जी का कारण भी माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप गार्डन में पौधे को लगाकर मच्छरों को घर से दूर रख सकती हैं। ये तरीका अपनाना सबसे फायदेमंद हो सकता है।
पुदीना का पौधा है कारगर (Makhi Machar Kaise Bhagaye)
अक्सर लोग पुदीने का पौधा अपने घरों में इसलिए लगाते हैं ताकि इंस्टेंट चटनी क्रेविंग या फिर रिफ्रेशिंग ड्रिंक को तैयार करने में कोई बाधा न आ सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पौधा मच्छरों, मक्खियों और यहां तक कि चींटियों को दूर रखने में भी आपके काम आ सकता है। इसकी सुगंध जितनी ज्यादा तेज होगी, कीड़े उतने ही कम होंगे। पुदीने की पत्तियों को सुखाकर उन्हें घर के अंदर एक नेचुरल पेस्ट कंट्रोल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Also Read: Gehu Store Tips: गेहूं का भंडारण करते समय रखें कुछ खास बातों का ध्यान, लंबे समय तक नहीं लगेंगे घुन
लेमन बाम मच्छरों को रखें दूर
लेमन बाम की पत्तियों को रगड़ने पर नींबू जैसी भीनी-भीनी खुशबू आती है। यह स्वीट बाम या गार्डन बाम के नाम से भी जाना जाता है। इसको लगाने से घर में मक्खी-मच्छर परेशान नहीं करते। बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म करने की इसमें ताकत होती है। यहां तक कि अगर गंभीर संक्रमण भी है तो यह काफी मददगार होता है। इसकी पत्तियों को हर्बल चाय की तरह पी सकते हैं। सूखी पत्तियों का इस्तेमाल औषधीय रूप में किया जा सकता है। इसके पीने से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है।



