सोना-चांदी रेट टुडे

Gold-Silver Price Today : सोने के रेट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 80 हजार के करीब पहुंची चांदी

Gold rate today, Sone ka bhav, Sone ka rate, gold price today, gold price today delhi, gold price today MP , 22ct gold price today, gold price today kolkata, gold price today in india, 24ct gold price today, gold price today in delhi, gold price today 22k, Gold-Silver Price

Gold-Silver Price Today : सोने के रेट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹80 हजार के करीब पहुंची चांदी
Source: Credit – Social Media

Gold-Silver Price Today 5 May 2023: शादी ब्याह का सीजन चल रहा है और गहनों की जमकर खरीदारी भी की जा रही है। इधर सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। 4 मई को ही सोना लाइफ टाइम हाई लेवल (Gold at Life Time High) पर पहुंचा था। अब आज 5 मई को चांदी की कीमत ने नया ऑल टाइम हाई (Silver at Life Time High) बना दिया है। आज 5 मई को शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना (Gold Rate Today) 61,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 4 मई को सोने का घरेलू वायदा भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया था। यह सोने का लाइफ टाइम हाई लेवल है। चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में भी बंपर तेजी देखी जा रही है। चांदी वायदा ने आज नया लाइफ टाइम हाई बनाया है।

जानें सोने चांदी का बाजार में क्या है दाम

  • 24 कैरेट सोने का भाव – 62400
  • 22 कैरेट सोने का भाव – 57200

महानगरों में सोने का भाव (Gold-Silver Price Today)

चैन्नई में रेट

  • 22 कैरेट – 57,750
  • 24 कैरेट – 63,000

मुंबई में रेट

  • 22 कैरेट – 57,200
  • 24 कैरेट – 62,400

दिल्ली में रेट

  • 22 कैरेट – 57,350
  • 24 कैरेट – 62,550

कोलकाता

  • 22 कैरेट – 57,200
  • 24 कैरेट – 62,400

बंगलौर

  • 22 कैरेट – 57,250
  • 24 कैरेट – 62,450

चांदी का ताजा भाव

78,250 रुपए प्रतिकिलो

आज चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर है। एक ही दिन में चांदी 1150 रुपए महंगी हुई हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button