Plan Crash Video: एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश, 242 लोग थे सवार
Plan Crash Video: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ करने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस प्लेन में क्रू मेम्बर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 1 बजकर 40 मिनट पर यह हादसे का शिकार हो गया। इस प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई यात्री सवार थे। यह विमान 11 साल पुराना बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से दुर्घटनास्थल पर आसमान में भारी धुआं और आग का गुबार उठता दिखाई दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती भी मौके पर कर दी गई है। वहीं फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थी।

पूर्व सीएम भी थे विमान में सवार (Plan Crash Video)
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक आपातकालीन बैठक के बाद उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी सवार थे।
कहां जा रहा था यह विमान (Plan Crash Video)
इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए निकला था। अहमदाबाद में कुछ देर ठहराव के बाद यह लंदन के लिए रवाना हुआ था। रवाना होते ही यह दुर्घटना का शिकार हो गया। यह एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही जमीन पर गिरा।
एयर इंडिया अध्यक्ष ने जताई संवेदनाएं (Plan Crash Video)
एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने इस हादसे को लेकर कहा- मैं अत्यंत दु:ख के साथ पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं।
- Read Also: Laldli behna Yojana: इंतजार खत्म, इस दिन आएगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि, सीएम ने किया ऐलान
इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का सपोर्ट करने पर है। हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। एक इमरजेंसी सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है। (Plan Crash Video)
यहाँ देखें विमान क्रैश होने के वीडियो… (Plan Crash Video)
Plain Crash Live Video of Ahmedabad
— Jitesh Patel (@jitesh_fx) June 12, 2025
Air India Flight AI717 Going to London#planecrash #airindia #Ahmedabad #motera #aeroplanecrash pic.twitter.com/mRB9G9wtqX
अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लैन क्रेश , टेक ऑफ के दौरान हुआ हादसा#BREAKING #AirIndia #planecrash pic.twitter.com/ImB7TTd6wm
— Yash Bodai (@journalistyash) June 12, 2025
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



