Bride viral news: शादी के मंडप में बड़ा ड्रामा: दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात लौटी खाली हाथ
Bride viral news: Big drama at the wedding venue: The bride garlanded her lover instead of the groom, and the wedding procession returned empty-handed.

Bride viral news: छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र के मुजावर गांव में एक शादी समारोह अचानक चर्चा का विषय बन गया। वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस घटना ने न सिर्फ शादी को अधूरा छोड़ दिया, बल्कि दोनों परिवारों को भी असहज स्थिति में डाल दिया।
कहाँ की है यह घटना
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 27-28 अप्रैल की रात का है। परासिया से बारात पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ क्षेत्र के ही मुजावर गांव पहुंची थी। वधु पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया और समारोह में आतिशबाजी भी हुई। भोजन के बाद जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हा मंच पर खड़ा होकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। कुछ ही देर में दुल्हन को मंच पर लाया गया।
अचानक बदली दुल्हन ने दिशा
इस बीच दुल्हन ने अचानक सबको चौंकाते हुए दिशा बदल दी और पंडाल में मौजूद अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। उसने वहीं प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी और उसे गले लगा लिया। इस दृश्य को देखकर समारोह में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और कुछ देर तक सन्नाटा छाया रहा।
माहौल बिगड़ा, बारात लौटी
इस घटना के बाद माहौल तेजी से बदल गया। शादी की खुशी तनाव में बदल गई। वधु पक्ष के कुछ लोगों ने गुस्से में आकर युवती और उसके प्रेमी के साथ मारपीट भी की। हालात बिगड़ते देख दूल्हे ने समझदारी दिखाते हुए विवाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। इस पूरे मामले की शिकायत वर पक्ष ने उमरेठ थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दबाव में तय हुई थी शादी
ग्रामीणों का कहना है कि युवती पहले से ही एक युवक के साथ संबंध में थी, लेकिन परिवार के दबाव के चलते उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई थी। शादी के दिन उसने सार्वजनिक रूप से अपना फैसला सुना दिया। बताया जा रहा है कि परासिया क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले खिरसाडोह में भी फेरे के दौरान दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया था, जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा था।
- यह भी पढ़ें : Stubble Burning Betul Action: नरवाई जलाने पर सख्ती: 11 किसानों से 37500 रुपए वसूले, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दूल्हे के पास यह कानूनी विकल्प
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में दूल्हे को कानूनी कार्रवाई का अधिकार होता है। वह धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना और शादी में हुए खर्च की भरपाई के लिए अदालत का रुख कर सकता है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



