खेती किसानी

Good News For Farmers: 13 नवंबर से शुरू होगी श्रीजी शुगर मिल, 305 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना के मिलेंगे दाम, इस साल जल्द हो रही शुरुआत

Good News For Farmers: बैतूल जिले के सोहागपुर में स्थित श्रीजी शुगर मिल 13 नवंबर से प्रारंभ की जा रही है। मिल प्रबंधन ने इस बार गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को बड़ा लाभ देने के लिए मिल गेट पर गन्ना पहुंचाने पर 305 रूपये प्रति क्विंटल दाम देने की घोषणा की है।

 

शुगर मिल के संचालक अभिषेक गोयल ने बताया कि इस बार शुगर मिल जल्दी प्रारंभ की जा रही है ताकि सभी किसानों का गन्ना की कटाई समय से की जा सके।

गोयल ने बताया कि शुक्रवार से ही गन्ना की कटाई का कार्य किसानों के खेतों में शुरू कर दिया गया है। रविवार को मिल प्रारंभ कर दी जाएगी। मिल प्रबंधन के द्वारा इस बार शुगर मिल जल्दी प्रारंभ की जा रही है।

Good news for farmers: With this seed of new species sugarcane will neither dry nor fall the yield will also be higher - किसानों के लिए अच्छी खबर : नई प्रजाति के

किसानों से मिल प्रबंधन ने अपील की है कि औने-पौने दामों पर गन्ना बेचने से परहेज करें। मिल के द्वारा ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि सभी किसानों का गन्ना उनकी सुविधा के अनुसार काटकर मिल तक पहुंच सके। जो किसान स्वयं गन्ना मिल तक पहुंचाते हैं उन्हें भी सुविधा प्रदान की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button