मध्यप्रदेश अपडेट
Ladli Behna Yojana : बधाई हो! रसोई गैस 450 रुपए, खातों में आएंगे 1250 रुपए…. मुख्यमंत्री ने दिए कई सारे तोहफे
Ladli Behna Yojana : LPG 450 rupees, 1250 rupees will come in the accounts .... Chief Minister gave many gifts
Ladli Behna Yojana : लाडली बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश की बहनों के लिए कई सारे तोहफे दिए हैं। उन्होंने रसोई गैस 450 रुपए और लाडली बहना योजना की हर महीने मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की है। राशि बढ़ाकर 1250 कर दी गई है। रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपए की राशि हर बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। नीचे आप मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा देख सकते हैं…
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं (Ladli Behna Yojana)
- ‘सावन के इस महीने में रसोई गैस 450 रुपए में तुम्हारा भैया दिलवाएगा। इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे, ताकि महंगी गैस न लेनी पड़ी।’
- ‘सिंगल क्लिक से तुम्हारे बैंक खातों में राखी के लिए 250 रुपए डाल रहा हूं। 10 सितंबर को फिर 1 हजार रुपए डाले जाएंगे। अक्टूबर से अब बहनों के खातों में 1250 रुपए डाले जाएंगे।’
- ‘बढ़े हुए बिजली के बिल की वसूली नहीं होगी। सितंबर में बढ़े हुए बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे। गरीबों का बिजली का बिल केवल 100 रुपए हो जाएगा। दूर – दराज के जिन मजरे और टोले में बिजली नहीं है, वहां अब 20 मकान की कोई बस्ती है तो वहां बिजली लेकर जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ की व्यवस्था की है।’
- ‘मध्यप्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क के साथ पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस के रूप में रखेंगे। पुलिस में बेटियों के लिए 30% आरक्षण को बढ़ाकर 35% किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती में 50% बेटियां भर्ती होंगी। बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें भी 35% भर्ती बेटियों की जाएगी।’
- ‘कई पद ऐसे होते हैं, जिनमें सरकार नियुक्तियां करती है। हम तय कर रहे कि कम से 35% नियुक्तियां महिलाओं की होगी। नॉमिनेटेड पोस्ट पर बहनों को भी नियुक्त करूंगा।’
- ‘बहन-बेटियों को सशक्त बनाने के लिए बेहतर शिक्षा देना होगी। आज फैसला कर रहे हैं कि बेटियों की पढ़ाई फ्री कराएंगे। फीस मामा भरवाएगा।’
- ‘जितनी भी लाड़ली बहना हैं, वे सभी आजीविका मिशन के तहत आएंगी। उनको बैंक लोन देगा, ब्याज केवल 2% होगा, वो भी भैया भरेगा।’
- ‘प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाया जाएगा। जहां आधी से ज्यादा बहनें चाहेंगी, वहां अगले साल से शराब दुकान बंद कर दी जाएंगी।’
- ‘मैं धर्म का भेद नहीं करता। सारी बहनें, मेरी बहनें हैं। चाहे कोई जाति की हो, हिंदू हो या मुसलमान हो, मुझे फर्क नहीं पड़ता।’
- ‘CM ने गाया- ये राखी बंधन है ऐसा जैसे चंदा और किरण का, जैसा बदरी और पवन का, जैसे धरती और गगन का…। इसी पवित्र रिश्ते को प्रणाम करने आया हूं।’
- ‘हमारे देश में प्रारंभ से मां-बहनों का सम्मान रहा। लेकिन, गुलामी का काल ऐसा आया, जिसमें बहन-बेटियों के साथ न्याय नहीं हुआ। समाज पुरुष प्रधान हो गया।’
- Also Read : Funny Jokes : पप्पू ने चिंटू को थप्पड़ मारा,- फिर दोस्त ने पूछा तूने मजाक में मारा या सीरियस में…



