बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

woman’s body found : बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर घाट सेक्शन में मिला अज्ञात महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम को बुलवाया

• प्रकाश सराठे, रानीपुर
बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर बंजारी माई के नीचे घाट सेक्शन में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। इसकी सूचना मिलने पर रानीपुर थाना प्रभारी सरविंद्र धुर्वे पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ मवेशी चराने वालों को आज बंजारी माई के नीचे घाट सेक्शन में एक अज्ञात महिला का शव नजर आया। उनके माध्यम से रानीपुर पुलिस को सूचना मिली। इस पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की उम्र लगभग कितनी होगी। देखें वीडियो… 👇

मामले की गंभीरता को देख कर पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को सूचित कर बुलाया गया है। एफएसएल की पड़ताल से कुछ स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। हालांकि आबादी से इतनी दूर घने जंगल में महिला का शव मिलने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और कई संभावनाएं भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें… suspicious death : नाले के किनारे मिला महिला का शव, गले में बंधा है गमछा, हत्या की आशंका; इधर चलती बस में यात्री की हुई मौत

इस संबंध में रानीपुर थाना प्रभारी सरविंद्र धुर्वे ने बताया कि महिला का शव मिला है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतिका की उम्र क्या होगी। उसकी शिनाख्त भी नहीं हुई है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया गया है।

यह भी पढ़ें… suspicious death : एक और शव मिला, हत्या का संदेह, सिर पर हैं चोट के निशान, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button