टेक/ऑटोतकनीक अपडेटयूटिलिटी अपडेट

MG Air EV: खूब चलेगी यह “छोटू” इलेक्ट्रिक कार, ऑल्‍टो से भी छोटा होगा साइज, मिलेगा दमदार माइलेज, देखें कीमत और फीचर्स

MG Air EV

MG Air EV : भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। टाटा मोटर्स द्वारा देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata tiago EV लॉन्च करते ही पहले दिन 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई। अब खबर है कि MG की देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में ये आने को तैयार है। कंपनी ने घोषणा कि है कि 2023 की शुरुआत में देश में अपना एंट्री-लेवल एयर इलेक्ट्रिक कार (MG Air EV Car) लॉन्च करेगी। यह गाड़ी हमें 2023 Auto Expo देखने को मिल सकती है। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस एंट्री-लेवल EV को मास-सेगमेंट इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस गाड़ी से जुड़ी सभी डिटेल्स…

चलेगी 300KM तक | MG Air EV Range

ग्लोबल मार्केट में इस गाड़ी को Wuling Air के नाम से जाना जाता है। यह दो वर्जन- शॉर्ट व्हीलबेस (2 पैसेंजर्स के लिए) और लॉन्ग व्हीलबेस (4 पैसेंजर्स के लिए) में आती है। जहां शॉर्ट व्हीलबेस वर्जन में 17.3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 200km तक की रेंज ऑफर करता है। लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में 26.7kWh की बड़ी बैटरी है, जो फुल चार्ज में 300km का दावा करती है। इनमें 40PS रियर-ड्राइव ई-मोटर दी गई है।

10 लाख रुपए से कम हो सकती है कीमत | MG Air EV Price

डिजाइन की बात करें तो साइज में यह एक छोटी गाड़ी है। इसमें बॉक्सी प्रोफाइल के साथ बड़े दरवाजे मिलते हैं। लंबे व्हीलबेस वर्जन में एक छोटी रियर विंडो भी है. इसमें आगे की तरफ फैला हुआ लाइट बार है जो ORVMs तक पहुंचता है. डायमेंशन की बात करें तो कार में 2,010mm व्हीलबेस दिया जा सकता है। गाड़ी की कुल लंबाई लगभग 2.9 मीटर होने की संभावना है। यानी यह मारुति ऑल्टो की तुलना में 400 मिमी छोटी होगी. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने की संभावना है।

Alto से भी छोटी है MG Air EV कार

नई MG Air EV कंपनी के ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो कई तरह के मॉडल्स पर आधारित है। यह वही फंकी-दिखने वाली कार में सामने की तरफ क्रोम स्ट्रिप्स के माध्यम से जुड़ा एक पूर्ण-चौड़ाई वाला लाइट बार दिया गया है। साइज के मामले में यह ऑल्टो 800 से छोटा है और इसके ग्लोबल मॉडल को चीन में ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल (GSEV) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार के दो वेरिएंट्स हैं, जिसमें SWB (स्टैंडर्ड व्हील बेस) और एक LWB (लॉन्ग व्हील बेस) शामिल है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button