Chita aur Hiran ka Video: वाह क्या स्वैग है! सामने चीता फिर भी रत्ती भर नहीं डरा हिरण, आंखों में आंखे डाल देखता रहा, लोग बोले-जिन्दगी में बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए

Chita aur Hiran ka Video: सबसे खूंखार जानवरों में शुमार चीता जब किसी के सामने आ जाए, तो उसके होश उड़ जाते हैं। आपने कई बार शेर, बाघ और चीता को हिरण या अन्य जानवर का शिकार करते हुए देखा होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखा रहे है, जो इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्वैग वाले हिरण का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना शानदार हैै कि लोग इसेे कम से कम दो बार देखना तो जरुर पसंद करेंगे। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में….
आईएफएस अधिकारी ने किया था शेयर
इस दिलचस्प क्लिप को आईएफएस सुशांता नंदा (IFS Sushanta Nanda) ने 12 मार्च को ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि चीता द्वारा विंडो शॉपिंग। उनके ट्वीट को हजारों लाइक्स, सैकड़ों रीट्वीट से मिल चुके हैं। लगातार ट्विटर यूजर इस वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो में
Window shopping by Cheetah… pic.twitter.com/x3p7PvdNS6
— Susanta Nanda (@susantananda3) March 12, 2022
चीते से रत्ती भर नहीं डरा हिरण
इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक चीता, हिरण को देखते ही उस पर अटैक कर देता है। लेकिन अचानक उसे एहसास होता है कि उसके लिए हिरण का शिकार करना मुश्किल नहीं नामुमकिन है। क्योंकि भैया, हिरण और चीते के बीच लोहे की बाड़ होती है। चीता शुरुआत में इस बात से अनजान होता है। जबकि हिरण ये अच्छे से जान रहा होता है, तभी तो वह चीते को देखकर भी बड़ा निश्चिंत नजर आता है। जी हां, उसके चेहरे पर रत्ती भी डर नहीं दिखता, वह तो बस मस्ती से घास चरता है।
- Also Read: Maruti Suzuki Alto सभी कार को पीछे छोड़ सबसे आगे निकली ये कार, सस्ती सर्विस का बनाया रिकार्ड
इस हिरण जितना कॉन्फिडेंस चाहिए

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने बड़ी मजेदार टिप्पणियां की हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा कि जिंदगी में इस हिरण जितना आत्मविश्वास चाहिए। जबकि अन्य यूजर ने आईएफएस से पूछ लिया कि क्या हिरण छलांग नहीं लगा सकता। वहीं एक यूजर ने तो बॉलीवुडिया गीत ‘साजन मेरा उस पार है, मिलने को दिल बेकरार’ की चंद लाइने ही लिख दीं। बता दें, बिना खरीदारी के उद्देश्य से किसी भी दुकान में जाकर चीजों को निहारना और यूं ही टाइम पास करना… विंडो शॉपिंग कहलाता है!
- Also Read: sir dard ka ilaj: इन तरीकों से सिर्फ 1 मिनट में सिर दर्द हो जाएगा गायब, अपनाएं ये घरेलू टिप्स
News Source: NBT



