Krishi Yantra Anudan: एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान: किसानों को रीपर, स्प्रेयर और प्लांटर पर मिलेगी छूट, जानें कैसे करें आवेदन
Agricultural Machinery Subsidy: MP E-Krishi Yantra Subsidy – Farmers to get a subsidy on reapers, sprayers, and planters; find out how to apply.

Krishi Yantra Anudan: बैतूल कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में कम वर्षा को देखते हुए नरवाई प्रबंधन हेतु उन्नत कृषि यंत्रों के लिए संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने बताया कि फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर के लिए डिमांड ड्राफ्ट राशि 5500, स्वचालित हाई ग्राउंड क्लीयरेंस स्प्रेयर-बूम टाईप 15 हजार, रीपर स्वचालित राशि 2300, रीपर ट्रैक्टर चलित की राशि 2300, शुगरकेन रेटून मैनेजर के लिए 5 हजार, रिजर 2500 एवं ब्रॉड बेड फरो-प्लांटर कृषि यंत्रों के लिए 3 हजार की डिमाण्ड ड्राफ्ट राशि निर्धारित है। लॉटरी 14 अक्टूबर को संपादित होगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव: गेहूं का रेट 2736 रुपये तक पहुंचा, जानें आज सभी उपजों के प्रचलित भाव
आवेदन के साथ कृषक को स्वयं के बैंक खाते से जिले के सहायक कृषि यंत्री बैतूल के नाम से बैंक डिमांड ड्रॉफ्ट जमा करना अनिवार्य है। जिन कृषकों को डीबीटी के माध्यम से यंत्र क्रय करने के लिए दस्तावेज आधार कार्ड, बी-1 खसरा की प्रति, बैंक पास बुक, ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन की प्रति, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector: बैतूल कलेक्टर का सख्त एक्शन अलर्ट, लापरवाही पर इंजीनियरों को सेवा समाप्ति की दी चेतावनी
निम्न कृषि यंत्रों के आवेदन के लिए कृषक बंधु संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट farmer.mpdage.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। वहीं अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय सहायक कृषि यंत्री बैतूल में संपर्क कर सकते है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

