e-Krishi Yantra Yojana MP: किसानों को यंत्रीकरण से जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ई-कृषि यंत्र योजना चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ लेकर किसानों द्वारा एक साथ कई लाभ प्राप्त किए जा रहे हैं। इससे एक ओर जहां उनकी खेती आसान हो गई है, वहीं दूसरी ओर इन यंत्रों की मदद से अतिरिक्त कमाई भी वे कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम बांसपानी के प्रगतिशील कृषक अनिल उबनारे ने राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत स्ट्रा रीपर मशीन क्रय कर खेती को आधुनिक दिशा दी है। यह न केवल किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ रही है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त भी कर रही है।

सवा लाख से ज्यादा का अनुदान (e-Krishi Yantra Yojana MP)
कृषक अनिल उबनारे ने बताया कि स्ट्रा रीपर मशीन की कुल लागत 3 लाख 50 हजार है, जिसमें से उन्हें 1 लाख 30 हजार की अनुदान राशि राज्य शासन से प्राप्त हुई। उन्होंने इस मशीन की मदद से खेतों में बची नरवाई को संधारित कर भूसा तैयार करने का कार्य शुरू किया है।
- Read Also: MP Weather Alert Today: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी धुआंधार बारिश, रेड अलर्ट जारी
अब पराली जलाने की जरुरत नहीं (e-Krishi Yantra Yojana MP)
इससे जहां एक ओर पराली जलाने जैसी समस्याओं से मुक्ति मिली है, वहीं दूसरी ओर भूसे की बिक्री से उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। कृषक अनिल ने कहा कि पहले खेत में फसल काटने के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाना मजबूरी थी, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता था और खेत की उर्वरता भी प्रभावित होती थी।

अन्य किसान भी ले रहे हैं लाभ (e-Krishi Yantra Yojana MP)
अब इस मशीन की सहायता से वे इन अवशेषों को भूसे में बदल रहे हैं, जिसकी बाजार में अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि इस योजना से न केवल वे स्वयं लाभान्वित हुए हैं, बल्कि आसपास के अन्य कृषक भी इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
अगली फसल की तैयारी समय पर (e-Krishi Yantra Yojana MP)
मशीन के उपयोग से खेतों की सफाई सुचारु रूप से हो रही है और भूमि की अगली फसल की तैयारी भी समय पर संभव हो रही है। कृषक अनिल उबनारे ने राज्य शासन की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। (e-Krishi Yantra Yojana MP)
❓ स्ट्रा रीपर मशीन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. स्ट्रा रीपर मशीन क्या है और यह कैसे काम करती है?
उत्तर: स्ट्रा रीपर मशीन एक आधुनिक कृषि यंत्र है जो फसल कटाई के बाद खेत में बचे हुए डंठलों (नरवाई) को काटकर उन्हें भूसे में बदल देती है। यह मशीन ट्रैक्टर से चलती है और खेत की सफाई के साथ-साथ उपयोगी भूसा तैयार करती है।
Q2. स्ट्रा रीपर मशीन से किसानों को क्या फायदे होते हैं?
उत्तर:
- खेत की साफ-सफाई तेज और आसान होती है।
- पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पर्यावरण की रक्षा होती है।
- कटे हुए अवशेषों से भूसा तैयार होता है, जिसे बाजार में बेचा जा सकता है।
- अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनता है।
- अगली फसल की तैयारी समय पर हो जाती है।
Q3. क्या स्ट्रा रीपर मशीन से पराली जलाने की समस्या का समाधान होता है?
उत्तर: हां, यह मशीन खेत में बचे अवशेषों को जलाने की बजाय उन्हें इकट्ठा कर भूसे में बदल देती है। इससे पर्यावरण प्रदूषण और मिट्टी की उर्वरता घटने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
Q4. क्या सरकार स्ट्रा रीपर मशीन पर सब्सिडी देती है?
उत्तर: हां, मध्यप्रदेश सरकार की ई-कृषि यंत्र योजना के तहत स्ट्रा रीपर जैसी मशीनों पर 40% से अधिक का अनुदान दिया जाता है। जैसे कृषक अनिल उबनारे को 1.30 लाख रुपये की सब्सिडी मिली।
Q5. क्या छोटे किसान भी इसका लाभ ले सकते हैं?
उत्तर: हां, यदि किसान स्वयं मशीन नहीं खरीद सकते तो वह किराये पर मशीन लेकर भी खेत में इसका उपयोग कर सकते हैं। साथ ही कई किसान अपनी मशीन को आसपास के खेतों में उपयोग करवाकर किराये से भी आमदनी कर रहे हैं। (e-Krishi Yantra Yojana MP)
Q6. क्या स्ट्रा रीपर सभी प्रकार की फसल के बाद उपयोग में आ सकता है?
उत्तर: स्ट्रा रीपर मुख्यतः गेहूं, ज्वार, मक्का जैसी फसलों के बाद खेत में बचे नरवाई को काटने और इकठ्ठा करने के लिए उपयोगी होता है। (e-Krishi Yantra Yojana MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com