मध्यप्रदेश अपडेट

Krishi Nyay Yojana: अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ लाए कृषि न्याय योजना, 37 लाख किसानों को साधने का प्रयास

Krishi Nyay Yojana, Mp Politics, MP News, MP Elections, Mp News Kamal Nath, MP Today News Kamal Nath, MP Today News, MP News Aaj ki Taza Khabre, m.p. gov in, mp. mygov. in registration, madhya pradesh politicians, government and politics of madhya pradesh hindi meaning, mp e-service portal, mp online

Krushi Nyay Yojana: अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ लाए कृषि न्याय योजना, 37 लाख किसानों को साधने का प्रयास▪️ ऋषिकांत सिंह (रजत) परिहार, भोपाल

Krishi Nyay Yojana: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों को सभी वर्ग का ध्यान आता जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी हो या फिर विपक्ष, सभी वर्ग को साधने का लगातार प्रयास कर रही है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपनी-अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बहुत आतुर हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार को पुनः बनाए रखने के लिए हर वो एक प्रयास कर रही है जिससे सत्ता में बने रह सके। वहीं कांग्रेस पार्टी 2018 की तरह फिर से सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी के लिए दिन-रात लगी हुई है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव के पहले प्रदेश के लगभग 37 लाख किसानों को साधने और उनके बीच में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए “कृषि न्याय योजना” (Krishi Nyay Yojana) लेकर आए हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य किसान की इनपुट कास्ट को कम करके लाभ पहुंचाना है। जिसकी विस्तृत जानकारी कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि चार महीने बाद जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो ”कृषि न्याय योजना ” लाकर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा, क्योंकि प्रदेश की 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है। जब भी किसान को नुकसान होता है तो आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होती है। भले इससे जीडीपी पर कोई इफेक्ट नहीं पहुंचता है।

कमलनाथ ने आगे बताया कि बी भाजपा केवल किसानों का ब्याज माफ करने की बात कर रही है, लेकिन कर्जा तो किसान पर बना रहेगा। नीति आयोग ने भी अपने आंकड़ों में किसान को कर्जदार होना बताया है। उन्होंने अपनी सरकार के समय उल्लेख करते हुए कहा कि 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था और आगे भी सरकार बनने पर दूसरे और तीसरे चरण में किसानों का कर्ज माफ करने का क्रम निरंतर जारी रहेगा।

कमलनाथ ने पांच बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार चार माह बनने के बाद किसानों को 5 हॉर्स पावर क्षमता के स्थाई और अस्थाई सिंचाई पंप के लिए निःशुल्क बिजली दी जाएगी। जिससे 37 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों के पुराने बिजली के बिल माफ हो जाएंगे, 12 घंटे तक निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, किसानों पर आंदोलन के समय जो एफआईआर हुई है उसे वापस लिया जाएगा, सभी का 100 यूनिट तक का बिजली माफ और 200 यूनिट पर आधा बिजली बिल दिया जाएगा। खेत खलियान का बिजली बिल माफ-किसान का पुराना बिल माफ और आगे मुफ्त बिजली का रास्ता साफ…।

अंत में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखे हमले करते हुए कई आरोप लगाए और उन्हें घोषणावीर का दर्जा देकर खूब वाहवाही बटोरी। कुल मिलाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर वचन के माध्यम से प्रदेश की आठ करोड़ जनता के बीच में यह संदेश देने का प्रयास किया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button