Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर DEO और DPC को नोटिस
Betul Collector's Major Action: Notices issued to DEO and DPC for negligence in resolving complaints.

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए श्रम विभाग, जल संसाधन, जनजातीय कार्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को लंबित शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से समन्वय कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें।
लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम स्तर पर लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने मुलताई, प्रभात पट्टन, बैतूल ग्रामीण एवं भैंसदेही के तहसीलदारों को लंबित शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी अधिकारियों को 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए।

नेटवर्क की स्थिति एवं टॉवर्स के संचालन की ली जानकारी
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिले के बीजादेही, सावलमेंढा, लादी, आमला, चिचोली एवं गवासेन क्षेत्रों में बीएसएनएल नेटवर्क एवं इंटरनेट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित बीएसएनएल अधिकारी से नेटवर्क की स्थिति एवं टॉवर्स के संचालन की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी बीएसएनएल टॉवर्स को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था बेहतर रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में फील्ड विजिट कर नेटवर्क व्यवस्था का मौके पर अवलोकन करने तथा समस्या पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लंबित पेंशन प्रकरणों का करें निराकरण
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने लंबित पेंशन प्रकरणों की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग को प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर डीईओ और डीपीसी को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Crime News Betul: शिकार के लिए खेत में दौड़ाया बिजली का करंट, युवक की मौत के बाद शव भी ठिकाने लगाया
फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश
जिला पंचायत की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी जनपद सीईओ से पूर्ण, अपूर्ण आवासों की जानकारी ली और एक सप्ताह में आवास योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। राजस्व की समीक्षा के दौरान विवादित, अविवादित नामांतरण, बंटवार के लंबित प्रकरणों में सातनेर तहसीलदार, दुनावा, बोरदेही, चिचोली, आमला तहसीलदार और नायब तहसीलदार को प्रगति लाने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान मुलताई, बैतूल, आमला, आठनेर, भैंसदेही, प्रभातपट्टन में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार को प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 39वीं किस्त पर टिकी लाड़ली बहनों की नजर, 1500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिलने की भी उम्मीद
लंबित प्रकरणों में घोड़ाडोंगरी-बैतूल को प्रगति लाने के निर्देश
इसके अलावा शासकीय भूमि में अतिक्रमण के लंबित प्रकरणों में घोड़ाडोंगरी बैतूल को प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभात पट्टन, शाहपुर को लैंड बैंक की जानकारी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार भूमि आवंटन के प्रकरणों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा सिविल निष्पादन और क्लेम प्रकरणों की समीक्षा के दौरान आमला तहसीलदार, बैतूल को प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं वन व्यवस्थापन और धारणाधिकार प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने समय सीमा में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



