MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट
MP Weather: Monsoon intensifies again in Madhya Pradesh; alert issued for up to 8 inches of rainfall in 3 districts.

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी हिस्से में बने मौसमी सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर जिले के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के 12 अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
झारखंड के ऊपर बने अवदाब से बढ़ी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को झारखंड के ऊपर एक अवदाब बना था। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज हुआ है। 19 अगस्त को विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्रों में इस सिस्टम का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है। इसके बाद 20 अगस्त से मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसका प्रभाव 24 अगस्त तक बने रहने के आसार हैं।
तीन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं 4 से 8 इंच तक पानी बरस सकता है। वहीं रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना और छतरपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भी हो सकती है बारिश
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में भी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।
- यह भी पढ़ें : Teacher Eligibility Test 2026: एमपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख तय, 21 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
चार दिन में पूरी हो सकती है बारिश की कमी
प्रदेश में जून के दौरान सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। जुलाई में मानसून ने रफ्तार पकड़ी और महीने का औसत कोटा पूरा हो गया, लेकिन जून में हुई बारिश की कमी पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक भी आया। अब अगस्त के दूसरे पखवाड़े में सक्रिय हुए सिस्टम के कारण बारिश फिर जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश की औसत बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



