खानपान अपडेट

Christmas Cake Recipe : बिना अंडा और ओवन के क्रिसमस पर बनाएं ड्राई फ्रूट का टेस्‍टी केक, जानें आसान रेसिपी…

Christmas Cake Recipe, Christmas 2023, Cake Recipe, Cake Recipe in Hindi, today recipe, Recipe today in hindi, Christmas 2023 Cake Recipe, Christmas Cake, Christmas Special Recipes, Christmas Cake Recipe in Hindi

Christmas Cake Recipe : बिना अंडा और ओवन के क्रिसमस पर बनाएं ड्राई फ्रूट का टेस्‍टी केक, जानें आसान रेसिपी...
Christmas Cake Recipe : बिना अंडा और ओवन के क्रिसमस पर बनाएं ड्राई फ्रूट का टेस्‍टी केक, जानें आसान रेसिपी…

Christmas Cake Recipe : साल का आखिरी महीना दिसंबर काफी स्‍पेशल होता है। दिसंबर का महीना अपने साथ बहुत कुछ यादें लेकर आता है। इस बार क्रिसमस का त्यौहार 25 दिसंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। अगर आपको भी क्रिसमस सेलिब्रेशन में मिठास घोलनी है तो ड्राई फ्रूट केक एक अच्‍छा ऑप्‍शन है। पूरे देश में क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस की खुशी एक दूसरे से बांटने के लिए आमतौर पर क्रिश्चियन घरों में केक (Christmas Cake Recipe) बनाने की विशेष परंपरा है। अगर आप भी इस क्रिसमस पर घर पर बनाएं ड्राई फ्रूट केक (Christmas Cake Recipe) बनाना चाहते हैं तो इस आसान रेसिपी को देखकर आप अच्‍छा सा केक बना सकते है।

Christmas Cake Recipe : बिना अंडा और ओवन के क्रिसमस पर बनाएं ड्राई फ्रूट का टेस्‍टी केक, जानें आसान रेसिपी...
Christmas Cake Recipe : बिना अंडा और ओवन के क्रिसमस पर बनाएं ड्राई फ्रूट का टेस्‍टी केक, जानें आसान रेसिपी…

केक बनाने के लिए सामग्री (Christmas Cake Recipe)

  • 1/4 कप किशमिश बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप क्रैनबेरी, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप अंजीर, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप चेरी , बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप खुबानी , बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप सूखे खजूर, बीज निकाल कर
  • 1/4 कप अंगूर का रस / सेब का रस
  • 2 कप पानी
  • 1 कप ब्राउन शुगर, आइसिंग शुगर
  • 2/3 कप तेल / घी / बटर
  • 1/4 टी स्पून बादाम, बारीक कटा हुआ
  • 1/4 टी स्पून अखरोट
  • 2 कप सादा आटा मैदा
  • 1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • चुटकी भर नमक
  • 1/4 टी स्पून जायफल पाउडर
  • 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 1 टी स्पून वेनिला एसेंस
  • 1/2 टी स्पून नींबू ज़ेस्ट
Christmas Cake Recipe : बिना अंडा और ओवन के क्रिसमस पर बनाएं ड्राई फ्रूट का टेस्‍टी केक, जानें आसान रेसिपी...
Christmas Cake Recipe : बिना अंडा और ओवन के क्रिसमस पर बनाएं ड्राई फ्रूट का टेस्‍टी केक, जानें आसान रेसिपी…

केक बनाने की रेसिपी (Christmas Cake Recipe)

  • सबसे पहले एक कटोरी में किशमिश, क्रैनबेरी, अंजीर, चेरी, खुबारी, सूखी खजूर, अखरोट लें, अब इसमें अंगूर का रस डालें और तकरीबन 2-3 घंटो के लिए इन सबको भिगो कर रख दें।
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में पानी को गर्म कर के डालें।
  • अब उसमें ब्राउन शुगर को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें ऑयल/ घी या मक्खन डालकर इसे मिक्स करें, ध्यान रखें कि ये सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।
  • अब एक छन्नी की मदद से इसमें मैदा डालें, इसके साथ बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद इसमें दालचीनी पाउडर, जायफल पाउडर, इलायची पाउडर और नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसमें नींबू का अर्क और वेनिली एसेंस डालकर अच्छे से एक ही डायरेक्शन में इसको मिक्स करें।
  • इसके बाद जो मेवे आपने भिगोकर रखे थे उसको अच्छे से निचोड़कर इस बैटर में मिलाए।
  • अब केक मोल्ड को लें उसमें बटर पेपर लगाकर उसे अच्छे से ग्रीस कर लें।
  • इस केक मोल्ड में केक का बैटर डालकर अच्छे से सेट करें।
  • बैटर में शामिल हवा को हटाने के लिए ट्रे को दो बार थपथपाएं।
  • अब प्रीहीटेड अवन (180 डिग्री सेल्सियस) में इस केक को तकरीबन 40 मिनट तक बेक करें।
  • 40 मिनट बाद आप इसमें टूथपिक डालकर चेक करें, अगर टूथपिक बिल्कुल साफ निकलकर बाहर आ रही है तो समझ जाएं कि आपका केक बनकर तैयार है।
  • अगर नहीं तो तकरीबन 10 मिनट तक केक को और बेक होने दें।
  • इसके बाद केक को बाहर निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • आपका एगलेस क्रिसमस प्लम केक बनकर तैयार है। (Christmas Cake Recipe)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button