Betul Mandi Market Rates: बैतूल मंडी में आज बढ़ी सोयाबीन-गेहूं की आवक, मूंग के भाव में भारी गिरावट
Betul Mandi Market Rates: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज शुक्रवार 11 जुलाई को आवक में थोड़ा इजाफा हुआ है। इससे पहले 9 जुलाई को मात्र 4652 बोरे की आवक हुई थी। वहीं आज आवक का आंकड़ा 7360 बोरों पर पहुंच गया है। जिले में आज सुबह से बारिश थमी होने के कारण आवक में इजाफा होना बताया जा रहा है।
आज सबसे ज्यादा आवक पीले सोयाबीन की 3000 बोरे की हुई है। इसके अलावा गेहूं की आवक 2903 बोरे, चना की आवक 49 बोरे, मक्का की आवक 669 बोरे, सरसो की आवक 15 बोरे, मूंग की आवक 25 बोरे, तुअर की आवक 1 बोरा और गुल्ली की आवक 698 बोरे की हुई है।

गेहूं और चना के भाव में उछाल (Betul Mandi Market Rates)
बैतूल मंडी में आज गेहूं और चना के भाव में उछाल देखा गया है। बुधवार को गेहूं के उच्चतम भाव जहां 2545 रुपये तक ही पहुंच पाए थे, वहीं आज यह 2596 रुपये तक पहुंचे हैं। इसी तरह चना के उच्चतम भाव आज 5351 रुपये तक आ गए थे। बुधवार को यह 5251 रुपये तक ही जा सके थे।
मक्का और सरसो के दाम में गिरावट (Betul Mandi Market Rates)
दूसरी ओर आज मक्का और सरसो के भाव में गिरावट देखी गई। मक्का के उच्चतम भाव आज 2230 रुपये तक ही जा सके। इसके विपरीत बुधवार को यह 2350 रुपये तक गए थे। इसी तरह सरसो के भाव आज 5701 रुपये तक ही जा सके। इसके विपरीत बुधवार को यह 6500 रुपये तक पहुंचे थे। सोयाबीन के भाव आज भी बुधवार की तरह 4350 रुपये तक पहुंचे।

मूंग के भाव में भारी गिरावट (Betul Mandi Market Rates)
मूंग के भाव में आज भारी गिरावट देखी गई। मूंग के उच्चतम भाव आज 7301 रुपये तक ही जा सके। बुधवार को यह 7501 रुपये तक पहुंचे थे। गुल्ली के भाव में आज थोड़ा उछाल आया है। आज गुल्ली के उच्चतम भाव 4570 रुपये तक पहुंचे। वहीं बुधवार को यह 4541 रुपये तक ही पहुंच सके थे। (Betul Mandi Market Rates)
बैतूल मंडी में 11 जुलाई 2025 को आवक और भाव (Betul Mandi Market Rates)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


