बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मुलताई रेलवे स्टेशन पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पास में पड़ा था सब्जी से भरा बैग

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर स्थित शेड में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। आमला थाने के जीआरपी की सूचना पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से शव को अस्पताल लाया।

    डायल हंड्रेड के आरक्षक प्रदीप कहार ने बताया घटना स्थल जीआरपी थाना आमला के क्षेत्र में आता है। आगे की कार्रवाई जीआरपी आमला पुलिस करेगी। मृतक के पास लाल कलर का थैला था। थैले में मांस, सब्जी और शक्कर रखी हुई थी। जीआरपी के मुलताई पहुंचने के बाद मृतक की तलाशी लेने पर उसकी पहचान हो सकेगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button