बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

2 brothers die by drowning… दर्दनाक घटना : बैलों को नहलाने गए 2 सगे भाइयों की डैम में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम, सरंडई की घटना

2 real brothers die by drowning बैतूल (Betul Update)। पोला पर्व की खुशी के बीच भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सरंडई में एक दर्दनाक घटना घट गई। यहां बैलों को नहलाने के लिए डैम पर गए 2 सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव निकाले। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इस घटना से गांव में मातम (weeds in the village) छा गया है। एक दिन पहले साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में भी एक ग्रामीण बैलों को नहलाते समय डूब गया था।

भैंसदेही टीआई सतीष अंदवान ने बताया कि सरंडई निवासी दो भाई नकुल बारस्कर (11) और नैतिक बारस्कर (9) पोला पर्व के लिए बैलों को नहलाने के लिए गांव के पास ही स्थित डैम पर गए थे। उनकी दादी जैना बाई भी उनके साथ गई थी। बैलों को नहलाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। इससे डूबने से दोनों की मौत हो गई।

यह देख कर उनकी दादी तत्काल ग्राम में पहुंची और परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण और परिजन तुरंत ही डैम पर पहुंचे और तलाश शुरू की। घटना की जानकारी भैंसदेही पुलिस को भी दी गई। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों भाइयों के शव निकाले और पीएम के लिए भैंसदेही लाए। पीएम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। एक ही घर के 2 सगे भाइयों की असमय मौत से गांव में मातम छाया है।

बेटे को बचाते हुए पिता की डूबने से मौत

Father dies of drowning while saving son : इससे पहले साइखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसाटा में विजय पुत्र आनंदराव धोटे (42) की पोला पर्व के लिए बैलों को नहलाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वह खेत के छोटे तालाब पर बैलों को नहलाने के लिए ले गया था। उसके साथ उसका छोटा बेटा पीयूष (13) भी था। पीयूष अचानक गहरे पानी में चला गया और चिल्लाने लगा।

बेटे को डूबता देख विजय पानी में कूद गया। विजय और उसके बेटे पीयूष दोनों को तैरना नहीं आता था। विजय ने जैसे-तैसे बेटे को पानी से बाहर कर दिया, लेकिन इसी दौरान विजय की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। विजय का बड़ा बेटा मोनू करीब 15 साल का है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button