Betul News: तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, शहर में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Betul News: Dead body of unknown youth found in the pond, stir in the city, police engaged in investigation
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul News: जिले के मुलताई नगर के ताप्ती सरोवर के समीप स्थित शनि तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इससे नगर में हड़कम्प मच गया है। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि शव ज्यादा पुराना नहीं है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। रोजाना सुबह घूमने जाने वाले लोगों को आज सुबह शनि तालाब में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर की मदद से शव को किनारे पर लाया गया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव तालाब से बरामद किया गया है, उसके बाल लंबे हैं। मृतक की उम्र 40 साल के लगभग आंकी जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।



