बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

बड़ा खतरा: जिले में 5 और कोरोना मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 9 हुए

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले पर कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आने का बड़ा खतरा तेजी से मंडरा रहा है। यहाँ एक बार फिर तेजी से मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। आज जिले में 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़कर 9 हो गए हैं। हालांकि एक मरीज की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    बैतूल जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 4 मरीज अकेले शाहपुर के मोतीढाना के हैं। वहीं एक आमला क्षेत्र का मरीज बताया जा रहा है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कुछ दिन पूर्व मोतीढाना में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसके सम्पर्क में आया एक और मरीज मिला था। इन्हीं के सम्पर्क में आए दो लोगों की रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई थी। अब आज इस मामले में नया धमाका हुआ है। इन्हीं लोगों के संपर्क में रहे 4 और लोगों की आज पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

    बैतूल में एक और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए दो

    अब अकेले मोतीढाना में ही कुल 8 एक्टिव केस हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इसके अलावा आमला क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही जा रही है, लेकिन उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यदि आमला में भी एक पॉजिटिव है तो अब कुल 9 एक्टिव मरीज जिले में हो चुके हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ राठौर और शाहपुर बीएमओ डॉ. गजेंद्र यादव ने मोतीढाना में 4 नए मरीज मिलने और वहां 8 एक्टिव केस की पुष्टि की है।

    कोरोना रिटर्न: जिले में एक और पॉजिटिव मिला, मचा हड़कंप

    लोग अभी भी नहीं जरा भी सचेत
    कोरोना की तीसरी लहर का जिले में खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग जरा भी सचेत नहीं हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का जरा भी पालन नहीं हो रहा है। लोग भीड़भाड़ भरे आयोजनों मी बेखौफ जा रहे हैं और ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगाना जरूरी समझ रहे हैं। ऐसे में जल्द ही जिले में हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

    कोरोना रिटर्न: बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक का युवक पॉजिटिव

    नरसिंहपुर से आया था आमला, वापस भी लौटा
    आमला में पॉजिटिव आए मरीज को लेकर ‘बैतूल अपडेट’ को जानकारी मिली है कि वह आमला का मूल निवासी नहीं है। वह आमला में किसी कार्यक्रम में आया था। ट्रैन से आने के कारण उसका सैंपल लिया गया था। कार्यक्रम में शामिल होकर वह वापस लौट गया था। अब पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे स्वास्थ्य अमले ने सूचित किया है।

    जिले में एक और पॉजिटिव मिला, हिस्ट्री लेने पहुंच रही टीम

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button