मध्यप्रदेश अपडेट

Electricity Theft Reward Scheme MP: घर बैठे कमाई का मौका: बिजली चोरी की सूचना दें और पाएं 50 हजार तक का इनाम

Electricity Theft Reward Scheme MP: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की पारितोषिक योजना से आम नागरिक और कर्मचारी दोनों उठा सकते हैं लाभ

Electricity Theft Reward Scheme MP: घर बैठे कमाई का मौका: बिजली चोरी की सूचना दें और पाएं 50 हजार तक का इनाम
Electricity Theft Reward Scheme MP: घर बैठे कमाई का मौका: बिजली चोरी की सूचना दें और पाएं 50 हजार तक का इनाम

Electricity Theft Reward Scheme MP: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए अपनी पारितोषिक योजना को और प्रभावी बना दिया है। अब आम नागरिक से लेकर विभाग से जुड़े कर्मचारी तक, कोई भी व्यक्ति बिजली के अवैध उपयोग की सही सूचना देकर न सिर्फ सिस्टम को मजबूत बना सकता है, बल्कि इसके बदले आकर्षक इनाम भी पा सकता है। योजना के तहत अधिकतम 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में दी जा रही है।

बिजली चोरी रोकने पारितोषिक योजना

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी की रोकथाम के उद्देश्य से पारितोषिक योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति बिजली के अवैध उपयोग की पुख्ता सूचना देता है और जांच में वह सही पाई जाती है, तो उसे वसूली गई राशि का 10 प्रतिशत तक प्रोत्साहन दिया जाता है। हालांकि यह राशि अधिकतम 50 हजार रुपये तक सीमित रखी गई है। कंपनी के अनुसार, प्रोत्साहन राशि का भुगतान पूरी वसूली के बाद किया जाता है।

दो चरणों में किया जा रहा राशि का भुगतान

कंपनी ने योजना के प्रावधानों में संशोधन करते हुए भुगतान की प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है। नियमों के अनुसार, जैसे ही सूचना सही पाए जाने पर अंतिम निर्धारण आदेश जारी होता है, सूचनाकर्ता को 5 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि तत्काल दे दी जाती है। शेष 5 प्रतिशत राशि का भुगतान तब किया जाता है, जब संबंधित प्रकरण में पूरी राशि की वसूली हो जाती है। इस व्यवस्था से सूचनाकर्ताओं को भरोसा और पारदर्शिता दोनों मिल रही है।

अब तक सैकड़ों लोगों को मिल चुका है लाभ

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से अब तक 167 सफल सूचनाकर्ताओं को कुल 2 लाख 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। इसके अलावा, बिजली चोरी की जांच और वसूली की कार्रवाई में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रति प्रकरण 3 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है, जिसे उनके मासिक वेतन में जोड़कर भुगतान किया गया है।

इससे पहले भी दिए गए थे इनाम

कंपनी ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से पहले भी पारितोषिक योजना के तहत भुगतान किया गया था। उस दौरान कुल 63 प्रकरणों में पूरी राशि की वसूली होने के बाद 7 सफल सूचनाकर्ताओं को उनके बैंक खातों में कुल 2 लाख 18 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि योजना पहले भी प्रभावी रही है और अब डिजिटल प्रक्रिया से इसे और मजबूत किया गया है।

कर्मचारी भी बन सकते हैं सूचनाकर्ता

इस योजना के दायरे में कंपनी के नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं। यदि कोई कर्मचारी बिजली चोरी से जुड़ी सही सूचना देता है और संबंधित प्रकरण में पूरी वसूली हो जाती है, तो उसे एक प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि जांच, पंचनामा तैयार करने और वसूली की पूरी प्रक्रिया में सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

जांच-वसूली में लगे कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन

बिजली चोरी के मामलों में जांच और वसूली की जिम्मेदारी निभाने वाले विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और बाहरी स्रोतों से जुड़े कर्मचारियों को भी पारितोषिक योजना का लाभ दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा निर्धारित 2.5 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि सभी संबंधित कर्मचारियों को समान रूप से वितरित की जा रही है, ताकि टीम भावना बनी रहे।

पूरी प्रक्रिया रहेगी गोपनीय और ऑनलाइन

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पारितोषिक योजना से जुड़ी बिलिंग और भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पूरी तरह गोपनीय है। सूचनाकर्ता को कंपनी के पोर्टल पर दिए गए गुप्त प्रारूप में अपना बैंक खाता विवरण और पहचान संख्या, जैसे आधार या पैन, दर्ज करना अनिवार्य है। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाती है और प्रोत्साहन राशि सीधे कंपनी मुख्यालय से उसके खाते में भेजी जाती है।

पोर्टल और उपाय ऐप से दी जा सकती सूचना

बिजली चोरी की सूचना देने के लिए कंपनी ने ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध कराई है। सूचनाकर्ता कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर informer scheme लिंक के माध्यम से गुप्त सूचना दर्ज कर सकता है। इसके अलावा उपाय ऐप के जरिए भी बिजली चोरी की जानकारी दी जा सकती है। कंपनी ने नागरिकों, उपभोक्ताओं और आउटसोर्स कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाते हुए बिजली चोरी रोकने में सहयोग करें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button