खेती किसानी

Solar Pump Subsidy MP: मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा: सोलर पंप पर अब 90% सब्सिडी, जानिए पूरी योजना

Solar Pump Subsidy MP: मध्यप्रदेश के किसानों को दिवाली पर बड़ा तोहफा मिला है। राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा सोलर पंप पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पहले सोलर पंप लगाने पर किसान को 40 फीसदी राशि खुद जमा करनी पड़ती थी। सरकार की ओर से 60 फीसदी सहायता दी जाती थी। अब इस व्यवस्था को बदल दिया गया है। नई नीति के तहत सरकार 90 फीसदी सब्सिडी देगी और किसान को केवल 10 फीसदी राशि ही देनी होगी।

इतनी राशि की हो सकेगी बचत

उन्होंने बताया कि 5 हार्स पॉवर के कनेक्शन के लिए किसान को अब केवल साढ़े सात हजार रुपए खर्च करने होंगे, जबकि सरकार प्रत्येक कनेक्शन पर 51 हजार रुपए की सब्सिडी देगी। इससे किसान अपनी सिंचाई के साथ-साथ घर की बिजली की जरूरत भी सोलर ऊर्जा से पूरी कर सकेंगे।

Solar Pump Subsidy MP: मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा: सोलर पंप पर अब 90% सब्सिडी, जानिए पूरी योजना

पुराने पंप भी अपग्रेड कर सकेंगे

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन किसानों के पास 3 हॉर्स पॉवर का कनेक्शन है, वे भी केवल 10 फीसदी राशि देकर पांच हॉर्स पॉवर का कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल प्रदेश में दो लाख अस्थायी और तीन लाख स्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन हैं।

आने वाले सालों में बढ़ेगा सिंचाई का रकबा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सिंचित रकबा अब बढ़कर 52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है। आगामी वर्षों में यह और भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा, पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सिंचाई क्षमता में और वृद्धि होगी।

Solar Pump Subsidy MP: मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा: सोलर पंप पर अब 90% सब्सिडी, जानिए पूरी योजना

फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स से होगा लाभ

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अब फूड प्रोसेसिंग पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियों को फेंकने की स्थिति खत्म करने के लिए स्थायी समाधान तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जिससे उपज का संरक्षण और मूल्यवृद्धि दोनों संभव हो सके।

उन्होंने बताया कि सोयाबीन में मूल्य अंतर की राशि भी किसानों को सरकार द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाईदूज के अवसर पर किसानों को 250 रुपए अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।

कांग्रेस पर भी जमकर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता में रहते हुए भी किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि 1956 से 2003 तक कांग्रेस सरकार ने केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई, जबकि भाजपा सरकार ने इस रकबे को कई गुना बढ़ाया है।

कृष्ण-बलराम बने बच्चों को पुरस्कार

कार्यक्रम में कृष्ण और बलराम की वेशभूषा में आए बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने मंच से घोषणा की कि इन बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर पांच-पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि कांग्रेस ने आज तक ऐसा नहीं किया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button