बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

फांसी पर झूली नवविवाहिता, पुलिस ने पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के गोपीनाथपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर नवविवाहिता के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा।

    यह भी पढ़ें… सनसनीखेज मामला: प्रेमी जोड़े ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत

    चोपना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीनाथपुर गांव में नवविवाहिता जया पत्नी जयदेव मजूमदार (24) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नवविवाहिता ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें… पति को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    मृतिका की बहन जयश्री मुखर्जी के अनुसार जया ने 11 माह पहले जयदेव से प्रेम विवाह किया था। करीब 2 माह पूर्व जयदेव काम के लिए राजस्थान चला गया था। जया अपने सास-ससुर के पास रह रही थी।

    यह भी पढ़ें… फेसबुक लाइव पर आकर बताई पत्नी की बेवफाई और फिर झूल गया फांसी पर

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button