ब्रेकिंग न्यूजबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Appointment : सर्व सेन समाज संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष बने दीपक मालवीय

बैतूल (betul update)। मंगल भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सर्व सेन समाज की सहमति से बैतूल के युवा समाजसेवी, हिंदूवादी छवि और गौ माता के रक्षक कहलने वाले दीपक मालवीय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दीपक मालवीय हिन्दुवादी संगठन राष्ट्रीय हिन्दू सेना से प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं। जो सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सक्रिय रूप से काम भी करते हैं।

जिला अध्यक्ष बनने पर दीपक मालवीय ने कहा कि सबसे पहले मेरी प्राथमिकता समाज के लिए मंगल भवन निर्माण, समाज को एकजुट करना, समाज के उत्थान में कोई कमी ना हो, समाज के गरीब परिवार की बेटियों का सम्मेलन के मध्यम से विवाह करवाना, समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाना, केश शिल्पी योजना को फिर से शुरू करवाना हैं। उन्होंने इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक बंधुओं, सहयोगियों और सर्व सेन समाज का आभार व्यक्त किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button