बैतूल अपडेट

Teacher Suicide Betul Case: शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा: सौदे के विवाद में पति-पत्नी गिरफ्तार, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

Betul Teacher Suicide Case: Major revelation in teacher suicide case: Husband and wife arrested over deal dispute, serious allegations in suicide note

Teacher Suicide Betul Case: शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा: सौदे के विवाद में पति-पत्नी गिरफ्तार, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप
Teacher Suicide Betul Case: शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा: सौदे के विवाद में पति-पत्नी गिरफ्तार, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

Teacher Suicide Betul Case: बैतूल जिले में एक मकान सौदे को लेकर शुरू हुआ विवाद एक शिक्षक की जान पर भारी पड़ गया। मानसिक दबाव और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का पूरा मामला

पुलिस विभाग बैतूल के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि सारणी थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल 2026 को एक संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 27/2026 के तहत जांच शुरू की। मृतक की पहचान शिक्षक हंसराज पद्माकर (49 वर्ष) निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला सामान्य नहीं लगा। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों के बयान और मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट ने पूरी तस्वीर साफ कर दी।

जांच में सामने आई वजह

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि हंसराज पद्माकर ने राजकुमार लोखंडे और उसकी पत्नी निशा लोखंडे, निवासी बडोरा (बैतूल बाजार) के साथ मकान खरीदने का सौदा किया था। इस सौदे की कुल राशि 25 लाख 21 हजार रुपये तय हुई थी, जिसमें से 3 लाख 70 हजार रुपये बयाना के रूप में दिए गए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से भी मना कर दिया।

मानसिक दबाव बना कारण

मृतक द्वारा बार-बार पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस वजह से वह लगातार मानसिक तनाव में रहा। आखिरकार 28 अप्रैल को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Teacher Suicide Betul Case: शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा: सौदे के विवाद में पति-पत्नी गिरफ्तार, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप
Teacher Suicide Betul Case: शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा: सौदे के विवाद में पति-पत्नी गिरफ्तार, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए सारणी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 115/26 के तहत धारा 108 और 3(5) बीएनएस में केस दर्ज किया। इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और 29 अप्रैल 2026 को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इस टीम की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज कुमार उइके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे और महिला आरक्षक उर्मिला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने की यह अपील

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आर्थिक धोखाधड़ी या मानसिक प्रताड़ना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने से ऐसे मामलों में जल्दी कार्रवाई संभव हो पाती है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button