बैतूल अपडेट

Betul Traffic Route: बैतूल में भारी वाहनों की एंट्री बंद: सीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, जानें वैकल्पिक मार्ग

Betul Traffic Route: Entry of heavy vehicles into Betul prohibited; traffic police take major decision in view of CM's visit—check out the alternative routes.

Betul Traffic Route: बैतूल में भारी वाहनों की एंट्री बंद: सीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, जानें वैकल्पिक मार्ग
Betul Traffic Route: बैतूल में भारी वाहनों की एंट्री बंद: सीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, जानें वैकल्पिक मार्ग

Betul Traffic Route: बैतूल। आगामी 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव के बैतूल भ्रमण कार्यक्रम एवं पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। इसके तहत कई मार्गों पर यातायात बंद रहेगा तो भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

इन स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से एलबी लॉन एवं कुंवर मैरिज लॉन आठनेर रोड, बटरफ्लाई स्क्वायर, चिचोली चौराहा, भारत भारती और हमलापुर चौक से भारी वाहनों को बैतूल शहर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भारी वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

यह मार्ग रहेंगे नो-व्हीकल ज़ोन

कई मार्गों पर नो-व्हीकल जोन निर्धारित किया गया है। इनमें हेलीपैड (बालाजीपुरम रोड) से तितली चौराहा, करबला, अंडरब्रिज, विजय भवन, मैकेनिक चौक, गुरुद्वारा रोड होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक तक, कारगिल चौक से मैकेनिक चौक तक और मैकेनिक चौक से करबला होते हुए तितली चौराहा तक के मार्ग शामिल हैं।

यहां से किया जाएगा यातायात परिवर्तित

मैकेनिक चौक से आने-जाने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार क्वालिटी चौक होते हुए कारगिल चौक की ओर परिवर्तित किया जाएगा। यातायात की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार पुलिस द्वारा आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन किया जा सकेगा।

इन स्थानों पर बस पार्किंग व्यवस्था

भौंरा, शाहपुर, रानीपुर एवं सारनी की ओर से आने वाली बसें भारत भारती एवं रानीपुर रोड होते हुए न्यू बैतूल ग्राउंड बैतूल पहुंचेंगी तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएँगी। मुलताई, भैंसदेही एवं आमला की ओर से आने वाली बसें निर्धारित मार्ग से होते हुए स्टेडियम पार्किंग एवं उत्कृष्ट विद्यालय परिसर बैतूल में पार्क की जाएंगी। हमलापुर एवं बडोरा की ओर से आने वाली बसें स्टेडियम पार्किंग एवं उत्कृष्ट विद्यालय परिसर, बैतूल में पार्क की जाएंगी।

भीमपुर एवं चिचोली की ओर से आने वाली बसें भारत भारती होते हुए जेएच कॉलेज बैतूल पहुंचेंगी तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएंगी। छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा की ओर से आने वाली बसें बडोरा मार्ग होते हुए जेएच कॉलेज एवं न्यू बैतूल ग्राउंड बैतूल में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क की जाएगी। नर्मदापुरम की ओर से आने वाली बसें भारत भारती होते हुए न्यू बैतूल ग्राउंड बैतूल पहुंचेंगी तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएंगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button