बैतूल अपडेट

Chicholi Murder Case: प्रेम प्रसंग बना जानलेवा खूनी संघर्ष: बैतूल के चिचोली में सो रहे युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Chicholi Murder Case: Love affair leads to a deadly, violent confrontation; four suspects arrested for the murder of a young man while he was asleep in Chicholi, Betul.

Chicholi Murder Case: प्रेम प्रसंग बना जानलेवा खूनी संघर्ष: बैतूल के चिचोली में सो रहे युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Chicholi Murder Case: प्रेम प्रसंग बना जानलेवा खूनी संघर्ष: बैतूल के चिचोली में सो रहे युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Chicholi Murder Case: बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में हत्या एवं अन्य गंभीर आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना चिचोली पुलिस ने ग्राम दुधिया में हुए युवक पवन गंजाम की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो अपचारी बालकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 की रात्रि ग्राम दुधिया, थाना चिचोली क्षेत्र में युवक पवन गंजाम की हत्या की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। मामले में थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पूछताछ से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, एसडीओपी शाहपुर अर्चना शर्मा, एफएसएस अधिकारी नर्मदापुरम ऋषिकेश यादव एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा आवश्यक फोटोग्राफी कराई गई। मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सालय चिचोली भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। पुलिस के सतत प्रयासों एवं विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

प्रेम प्रसंग को लेकर पूर्व विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस विवेचना में सामने आया कि ग्राम दुधिया में प्रेम प्रसंग को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने पवन गंजाम की हत्या करने की योजना बनाई। दिनांक 25 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 1 बजे आरोपी शिवदास गंजाम, जितेंद्र वरकड़े एवं दो अपचारी बालकों ने कथित रूप से मिलकर सो रहे पवन गंजाम पर बसुले से वार कर उसके गले पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवदास गंजाम, जितेंद्र वरकड़े एवं दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रकरण के निराकरण में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी शाहपुर अर्चना शर्मा, थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, उपनिरीक्षक दिलीप यादव, उपनिरीक्षक नरेंद्र उइके, उपनिरीक्षक गजेंद्र भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक धनसिंग सल्लाम, प्रधान आरक्षक 239 मेजर मर्सकोले, प्रधान आरक्षक 289 सुनील राठौर, प्रधान आरक्षक 244 मुकेश, प्रधान आरक्षक 136 शैलेष, प्रधान आरक्षक 155 मनीष एवं थाना चिचोली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक बैतूल की नागरिकों से अपील

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद अथवा आपसी मतभेद जैसी परिस्थितियों में कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी विवाद का समाधान हिंसा, धमकी या बदले की भावना से नहीं, बल्कि आपसी संवाद, समझदारी और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से करें। क्रोध एवं आवेश में उठाया गया एक गलत कदम किसी की जान ले सकता है और पूरे परिवार का जीवन प्रभावित कर सकता है। विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा गंभीर विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button