बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Annual Inspection of IG : आईजी ने किया बोरदेही के वाहन चालक को दंडित, 11 चालक पुरुस्कृत, जब्त वाहनों के रखरखाव की दी हिदायत

• उत्तम मालवीय, बैतूल
नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक (IG Narmadapuram) दीपिका सूरी (IG Deepika Suri) ने जिले का वार्षिक निरीक्षण (annual inspection) 6 और 7 सितंबर को किया। इस दौरान उन्होंने थानों, चौकी, कार्यालयों का निरीक्षण किया। मंगलवार को थाना मुलताई का निरीक्षण किया गया। जिसमें थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड का संधारण, एमएलसी रजिस्टर, निगरानी गुण्डा-बदमाश, जिला बदर आदि का निरीक्षण कर अपराध की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के पुलिस अधीक्षक कार्यालय (SP office) बैतूल में जनसुनवाई की गई। जिसमें आमजनों की शिकायतों का निराकरण किया गया। विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने इस दौरान उनसे भेंट की। इसके उपरांत थाना कोतवाली बैतूल का निरीक्षण किया। जिसमें जप्त किये वाहनों के रखरखाव के संबंध में निर्देश दिये गए।

परेड अनुशासन की जड़ है: आईजी

बुधवार को आईजी द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में जनरल परेड, बल्वा परेड एवं एमटी परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त अनुभाग के एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार सहित जिले के कुल 200 से अधिक पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों ने उपस्थित होकर परेड की। परेड के दौरान आईजी ने कहा कि परेड व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन सिखाती है। परेड निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्न-आउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया गया।

अधिकारियों से परेड कमाण्ड एवं ड्रिल कराई गई। वर्तमान तीज त्योहार एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी को ध्यान में रखते हुये मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसके उपरांत डीप ब्रीफिंग की गई। एमटी परेड के दौरान 11 वाहन चालकों को वाहन के अच्छे रखरखाव एवं कुशल वाहन चालन में पुरुस्कृत किया गया। थाना बोरदेही के शासकीय वाहन में कमी पाये जाने पर शासकीय वाहन चालक को दंडित किया गया।

सैनिक सम्मेलन का अयोजन

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में सैनिक सम्मेलन/दरबार का आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने अपनी गुजारिश, शिकायतें, सुझाव पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष रखें। जिनके निराकरण पुलिस महानिरीक्षक द्वारा गंभीरता पूर्वक करने संबंधित निर्देशित किया गया। आईजी द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रसन्न रहकर कर्तव्य का निर्वाहन करने को कहा।

उपरोक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा पल्लवी गौर, एसडीओपी बैतूल सृष्टि भार्गव, एसडीओपी मुलताई नम्रता सोधिंया, एसडीओपी सारणी राकेश जैन, एसडीओपी भैंसदेही शिवचरण बोहित, रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल, स्टेनो निरीक्षक रामराज गुप्ता, थाना प्रभारी सुनील लाटा, अनुराग प्रकाश, संतोष पंद्रे, सरविंद धुर्वे, जयंत मर्सकोले, तरून्नम खान, शिवनारायण मुकाती, अपाला सिंह एवं अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

तीन पुलिस कार्यालय सहित एक थाना हुआ ISO

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं प्रयासों से आज जिले के तीन कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल, पुलिस नियंत्रण कक्ष बैतूल, रक्षित निरीक्षक कार्यालय बैतल एवं थाना रानीपुर को ISO की टीम द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत ISO सर्टिफाई किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक दीपिका सूरी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जिला पुलिस कार्यालय बैतूल को जिले के सभी थानों के काम-काज की निगरानी और समन्वय करने, सभी महत्वपूर्ण मामलों पर निर्देशन देने, महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं कार्यों की योजना बनाने, अपराधों की रोकथाम व अन्वेषण कानून व्यवस्था बनाये रखने, वेलफेयर एक्टीविटि करने के लिये दिया गया।

पुलिस नियंत्रण कक्ष बैतूल को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में नवीनतम उपकरणों के उपयोग के माध्यम से, आपात कालीन स्थिति के त्वरित मेनेजमेंट करने, सहायक कंट्रोल रूमों के साथ नियमित रूप से संर्पक करने, सूचना एकत्रित करने, संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क, सूचना प्रसारित करनें, त्वरित कार्यवाही के लिये, सीसीटीव्ही फुटेज को ट्रैक करने के लिये दिया गया।

रक्षित केन्द्र कार्यालय को मेन पवार / नवआरक्षक प्रशिक्षण, हथियार भंडार और रखरखाव, वाहन रखरखाव, पुलिस कर्मियों के कर्तव्यों का प्रबंधन, पुलिस परिवारों के लिये आवासीय सुविधाएं प्रबंधन, पुलिस गेस्ट हाउस प्रबंधन, सामन्य कानून व्यवस्था सहायाता और वीआईपी सुरक्षा, पुलिस स्टेशनों का रसद भंडारण और सहायाता और बैरकों, अनंतिम सुविधाओं का मैन पवार रखरखाव के लिये प्रदाय किया गया।

थाना रानीपुर को अपराधों के निराकरण, रजिस्टरों का संधारण, परिसर की साफ-सफाई, पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय के लिये दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी नन्हेवीर, थाना प्रभारी रानीपुर सरविन्द धुर्वे एवं आईएसओ टीम उपस्थित रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button