Shaheen Parveen: शाहीन परवीन ने जीता मिसेज वर्ल्ड लॉरियल इंडिया अवॉर्ड

मुंबई (अनिल बेदाग) (Shaheen Parveen)। मॉडल-एक्ट्रेस शाहीन परवीन ने थाईलैंड के पटाया, बैंकॉक में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अर्थ टू स्काई प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत मिसेज वर्ल्ड लॉरियल इंडिया अवॉर्ड और क्राउन से सम्मानित किया गया है। मिस्टर, मिसेज और मिस 2025 इंटरनेशनल रैम्प एंड फैशन शो का आयोजन थाईलैंड में किया गया। इस शो की विजेता शाहीन परवीन रही।

इस फैशन शो के ऑर्गनाइजर पार्थ कोटक और सुनीता बावा हैं। सबसे पहले भारत में शो ऑर्गनाइज किया गया, जिसमें कई मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इस रैम्प और फैशन शो में कई राउंड हुए। लगभग हफ्ते भर चले इस शो की विजेता शाहीन परवीन रही। इस शो में चयन के बाद लगभग चौदह फाइनलिस्ट को थाईलैंड भेजा गया। वहाँ भी फैशन शो तीन-चार राउंड में हुआ और मिसेज वर्ल्ड लॉरियल इंडिया 2025 का खिताब शाहीन परवीन को मिला।

इतने बड़े लेवल का पहला शो (Shaheen Parveen)

शाहीन ने इस शो के दौरान अपना अनुभव बताया कि यह शानदार फैशन शो रहा। यह इनका पहला फैशन शो रहा जो इतने बड़े लेवल पर हुआ। शाहीन ने आगे बताया कि ऑर्गनाइजर पार्थ कोटक, सुनीता बावा और उनकी टीम सहित उनके को-मॉडल का सहयोग उन्हें मिला। इस फैशन शो का हिस्सा बनना बेहद सुखद और मनोरंजक रहा।

पहले मिल चुके यह सम्मान (Shaheen Parveen)

आपको बता दें कि इससे पहले वड़ोदरा में निधि फाउंडेशन की ओर से आयोजित ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड शो में शाहीन सम्मानित हो चुकी हैं। इस अवार्ड शो में टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों शाहीन परवीन को बेस्ट मॉडल का अवार्ड मिला।

कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन किए (Shaheen Parveen)

शाहीन म्यूजिक वीडियो और सीरीज में काम करती हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है जिसमें तनिष्क ज्वेलरी, साड़ी, ज्वेलरी, घरेलू सामान और कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन शामिल हैं। शाहीन ने अपने कैरियर की शुरुआत कोलकाता से बतौर मॉडल के रूप में किया। हुनर और अनुभव के साथ उन्हें इंडस्ट्री में आने का मौका मिला।

शादी के बाद की आगे की पढ़ाई (Shaheen Parveen)

शाहीन परवीन बिहार की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। उसके बाद वह झारखंड चली आयी। शादी के पश्चात वह कोलकाता आकर रहने लगी और अपनी आगे की शिक्षा भी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया और प्रैक्टिस भी की लेकिन उनका मन अभिनय के सागर में ही गोते खा रहा था।

सफलता में परिवार का मिला साथ (Shaheen Parveen)

उनके परिवार ने उनके इस सपने को पूरा करने में उनकी पूरी सहायता की। शाहीन परवीन को जिम, योगा, कुकिंग, ट्रैवलिंग पसंद है। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान उसके फेवरेट अभिनेता हैं। तो वहीं अभिनेत्री काजोल का अभिनय उन्हें पसंद है।

उम्र और समय रास्ता नहीं रोक सकते (Shaheen Parveen)

शाहीन परवीन कहती हैं कि अगर आप में हुनर और लगन है तो उम्र और समय आपका रास्ता नहीं रोक सकते। आपको आपकी मंजिल जरूर मिलेगी। सपने देखो और उसे पूरा करने का हौसला रखो। शाहीन ने बताया कि उसे भी अपनी मंजिल पाने के लिए कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अपनी मंजिल की ओर पहला कदम रखने में सफल रही।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment