बैतूल अपडेट

Betul Election Result: एमपी में भारी बहुमत तो बैतूल की पांचों सीटों पर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर

Betul Election Result: एमपी में भारी बहुमत तो बैतूल की पांचों सीटों पर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर
Betul Election Result: एमपी में भारी बहुमत तो बैतूल की पांचों सीटों पर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर

Betul Election Result: मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनावों की रविवार सुबह से मतगणना चल रही है। दोपहर 12 बजे तक पूरे प्रदेश की स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। प्रदेश में जहां भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिल रहा है वहीं बैतूल जिले की पांचों सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर हैं।

बैतूल जिले की बैतूल विधानसभा सीट की ओर सभी की निगाहें थी। यहां पर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं। दोपहर 12.30 बजे तक 8 राउंड के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस राउंड तक वे 55923 मत हासिल कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को अभी तक 46416 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी उनके 9113 वोटों से आगे चल रहे हैं। (Betul Election Result)

Betul Election Result: एमपी में भारी बहुमत तो बैतूल की पांचों सीटों पर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर
Betul Election Result: एमपी में भारी बहुमत तो बैतूल की पांचों सीटों पर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर

आमला में सातवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे लगभग 7000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पहले 2 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने बढ़त बनाने में सफलता हासिल की थी, लेकिन इसके बाद वे पिछड़ते नजर आ रहे हैं। सातवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी को 38697 और भाजपा प्रत्याशी को 45344 वोट मिल चुके हैं।

घोड़ाडोंगरी प्रत्याशी गंगाबाई पांचवें राउंड में 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी को 34548 और कांग्रेस प्रत्याशी को 24193 वोट अभी तक मिले हैं।

मुलताई में भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख पांचवें राउंड तक करीब 16 हजार वोटों से बढ़त बनाए हैं। पांचवें राउंड तक उन्हें 38441 और कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे को 22369 वोट मिले हैं। श्री देशमुख यहां पहले राउंड में मामूली वोटों से पीछे थे, लेकिन उसके बाद लगातार बढ़त बनाए हैं। (Betul Election Result)

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। यहां 6 वें राउंड तक उन्हें 35692 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह सिरसाम को 26601 मत अभी तक मिले हैं।

प्रदेश की यह है स्थिति (Betul Election Result)

दोपहर 12.30 बजे तक प्रदेश की सभी 230 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। इनमें यह साफ हो गया कि प्रदेश में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत की ओर अग्रसर हैं। भाजपा इस समय 161 सीटों पर बढ़त बनााए हुए हैं। वहीं कांग्रेस मात्र 66 सीटों पर आगे चल रही है। तीन सीटों पर अन्य आगे हैं।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button