बैतूल अपडेट

Power Cut Betul : मेंटेनेंस के लिए छह दिन 4 घंटे बंद रहेंगी बिजली

Power Cut Betul : बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 द्वारा 15 अक्टूबर से 20 अक्टूृबर 2024 तक मेंटेनेंस कार्य अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाना है। इसके चलते 11 केव्ही खंजनपुर फीडर, 11 केव्ही ग्रीन सिटी, 11 केव्ही रामनगर, 11 केव्ही सोनाघाटी, 11 केव्ही कालापाठा तथा 11 केव्ही गंज फीडर में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग तिथियों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Power Cut Betul : मेंटेनेंस के लिए छह दिन 4 घंटे बंद रहेंगी बिजली

Power Cut Betul : बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 द्वारा 15 अक्टूबर से 20 अक्टूृबर 2024 तक मेंटेनेंस कार्य अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाना है। इसके चलते 11 केव्ही खंजनपुर फीडर, 11 केव्ही ग्रीन सिटी, 11 केव्ही रामनगर, 11 केव्ही सोनाघाटी, 11 केव्ही कालापाठा तथा 11 केव्ही गंज फीडर में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग तिथियों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

प्रबंधक ने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही खंजनपुर फीडर के विनोबा वार्ड, अर्जुन नगर, टेलिफोन कॉलोनी, विकास नगर, विक्टर फोटोकॉपी क्षेत्र, पटेल स्कूल के पास वाला क्षेत्र, दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, सुयोग कॉलोनी सरस्वती स्कूल, डिपो रोड, क्रीड़ा परिसर के पास का क्षेत्र खंजनपुर नागदेव मंदिर के आसपास वाले क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

16 अक्टूबर को यहां सप्लाई बंद

इसके बाद 16 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही ग्रीन सिटी फीडर के विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सीटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर, आरडी पब्लिक स्कूल के पास, जजेस कॉलोनी में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।

17 और 18 अक्टूबर को यहां

प्रबंधक ने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही रामनगर फीडर के गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जय प्रकाश वार्ड, खखरा जामठी वाले एरिया में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

इसी प्रकार 18 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही सोनाघाटी फीडर के कोसमी फाटक, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

19 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

प्रबंधक ने बताया कि 19 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही कालापाठा फीडर के लोहिया वार्ड, चुन्नीढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड में बिजली बंद रहेगी।

20 अक्टूबर को यहां पॉवर कट

20 अक्टूबर 2024 को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही गंज फीडर के आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉ.मुले गुरूद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ.लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर, हाऊसिंग बोर्ड गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button