diwali bonus : रेलवे की तरह यह संगठन भी देगा कर्मचारियों को बोनस

diwali bonus : रेलवे की तरह यह संगठन भी देगा कर्मचारियों को बोनस

diwali bonus : रेलवे पहले ही अपने कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस देने का ऐलान कर चुका है। रेलवे के बाद अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भी अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर दी है। ईपीएफओ द्वारा 60 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया गया है। यह बोनस पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।

यह बोनस ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर राजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाएगा। यह बोनस पीएलबी बोनस होगा जो कि कर्मचारियों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। यह बोनस दिए जाने का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यकुशलता और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना होता है। पीएलबी बोनस कर्मचारियों के मूल वेतन के कुछ निश्चित दिनों के बराबर होता है।

अधिकतम इतना बोनस दिया जाएगा

ईपीएफओ ने बोनस दिए जाने का सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके अनुसार पात्र समूह सी और समूह बी के गैर गजेटेड कर्मचारियों को वित्त 2023-24 के लिए पीएलबी (प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस) दिया जाएगा। इस फैसले के चलते ईपीएफओ के पात्र कर्मचारियों को उनके 60 दिनों के वेतन के हिसाब से अधिकतम 13816 रुपये बोनस के रूप में प्राप्त होंगे।

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

यह बोनस पात्र समूह के उन कर्मचारियों को मिलेगा जो कि आनुपातिक आधार पर सर्विस में हो और वित्त वर्ष 2023-24 के मार्च के अंतिम दिन भी काम किए हो।

एक साल में कम समय तक सर्विस में रहे ईपीएफओ के पात्र कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। लेकिन, उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में कम से कम 6 महीने तक सर्विस की हो।

सात हजार रुपये से अधिक वेतन पाने वाले ईपीएफओ कर्मचारी भी बोनस पाने के लिए पात्र होंगे।

वित्त वर्ष 2023-24 में जो कर्मचारी मार्च महीने में असाधारण या हाफ पे लीव पर होंगे, उन्हें सैलरी और भत्ते के आधार पर बोनस दिया जाएगा।

सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा आकस्मिक, कांट्रेक्ट वाले व अतिरिक्त विभागीय कर्मचारियों को भी बोनस नहीं मिलेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment