Moon Venus Conjunction: क्या आपने देखा? चंद्रमा के पास चमकता ‘शाम का तारा’ दरअसल था शुक्र ग्रह, दुर्लभ संयोग
Moon-Venus Conjunction: Did you see it? The 'Evening Star' shining near the Moon was actually the planet Venus—a rare celestial event.

Moon Venus Conjunction: बैतूल। आसमान में सोमवार को मून-वीनस कंजक्शन या चंद्र-शुक्र युति की खगोलीय घटना घटी। इसमें पतली चंद्रमा की कला के ठीक पास चमकता हुआ शुक्र ग्रह नजर आया। इससे बेहद सुंदर नजारा आसमान में नजर आया। बैतूल में भी यह सुहाना दृश्य हजारों लोगों ने देखा और अपने मोबाइल में कैद किया।
खगोलीय घटनाओं की विशेषज्ञ सारिका घारू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज चंद्रमा और शुक्र आकाश में एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। इसे खगोल विज्ञान में मून-वीनस कंजक्शन यानी चंद्र-शुक्र युति कहा जाता है। दोनों की वास्तविक दूरी वैसे तो करोड़ों किलोमीटर है, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे एक-दूसरे के बिल्कुल पास दिखाई दे रहे थे। आज इनका निकटतम कोणीय अंतर 5 डिग्री के आसपास रहा।
- यह भी पढ़ें : Spa Center Raid: ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी और खुल गया राज, चल रहा था अनैतिक देह व्यापार, पांच कमरों में मिले युवक-युवतियां
कुछ ऐसा था आसमान में नजारा
आज आसमान में चंद्रमा बड़ा चमकीला घुमावदार हिस्से के रूप में दिख रहा था। उसके ठीक पास छोटा बहुत चमकीला बिंदु नजर आ रहा था जो कि शुक्र ग्रह था। सूर्यास्त के बाद बची हुई शाम की रोशनी में नीले हुए आकाश में यह दृश्य बड़ा सुहाना नजर आ रहा था। शुक्र इतना चमकीला होता है कि उसे अक्सर लोग शाम का तारा समझ लेते हैं, जबकि वह तारा नहीं बल्कि ग्रह है।
- यह भी पढ़ें : 1980s AI Photo: एआई से विंटेज फोटो बना रहे हैं तो हो जाएं सावधान, लीक हो सकती है आपकी प्राइवेसी
आज की घटना थोड़ी खास क्यों थी?
आज चंद्रमा अभी बहुत पतली वैक्सिंग क्रिसेंट अवस्था में था और शुक्र उसके बेहद करीब था। कुछ स्थानों पर तो चंद्रमा ने शुक्र को कुछ समय के लिए अपने पीछे छिपा भी लिया—इसे चंद्र द्वारा शुक्र का आवरण कहते हैं। एशिया के कुछ हिस्सों से यह घटना देखी जा सकी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



