Funny Jokes : बेकार ही कहते हैं लोग कि पत्नियाँ कभी अपनी गलती नहीं मानती मेरी वाली तो रोज….
Funny Jokes, Viral Chutkule, Viral Jokes, Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your
Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes)

बेकार ही कहते हैं लोग कि पत्नियाँ कभी अपनी,
गलती नहीं मानती
मेरी वाली तो रोज मानती हैं…
गलती हो गई तुमसे शादी कर के !
भाषा का फर्क देखिए
अगर पत्नी को हिंदी में कहो कि
तुम हत्यारिन लग रही हो।
तो दो दिनों तक खाना नहीं मिलेगा
लेकिन अगर आपने उर्दू में कहा कि
कातिल लग रही हो
तो शाम की चाय भी
पकोड़ों के साथ मिलेगी
और अगर अपने इंग्लिश में बोल दिया
बेबी यू आर लुकिंग किलर तब तो डिनर
आपकी ही पसंद का बनेगा।
दुनिया का सबसे बेहतरीन
सिंगर “मच्छर” है
उसका गाना किसी को
पसंद आए या ना आए
पर “ताली” सबको बजानी पड़ती है!
गर्लफ्रेंड अपने अंधे बॉयफ्रेंड
से – काश तुम देख सकते कि मैं कितनी खूबसूरत हूं। …
अंधा प्रेमी – रहने दो इतनी
खूबसूरत होती तो क्या आंख
वाले तुझे मेरे लिए छोड़ देते. ।
अंधा हूं पागल नहीं..!!
आदमी अपनी पत्नी और 10 बच्चों के साथ
अपने दोस्त के घर डिनर पर गया
दोस्त इतना बड़ा परिवार देखकर
बोला- लज्जा नहीं आई ?
आदमी- नहीं, उसका एग्जाम है कल
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



