बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

नरखेड़ के दुर्घटना स्थल को किया ‘ब्लैक स्पॉट’ घोषित

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बुधवार को नरखेड़ के पास हुए बड़े हादसे के बाद गुरुवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने पुलिस के अधिकारियों और ट्रैफिक की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया है। साथ ही इस हादसे की पूरी विवेचना कर एक ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं।
    देखें वीडियो… बस हादसे के बाद बड़ा वीभत्स था दृश्य, तड़प रहे थे घायल यात्री
    एसपी सिमाला प्रसाद ने ग्रामीणों से भी चर्चा कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस स्थान पर भविष्य में इस तरह के हादसे न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने भी इस पूरे स्थान का मुआयना किया और हर पहलू पर विचार किया।
    नरखेड़ हादसा: मासूम बच्ची समेत 6 लोगों की मौत, 16 घायल
    घटना स्थल की ड्रोन कैमरे से फोटो और वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। जल्द ही इस स्थान पर ऐसे आवश्यक बदलाव किए जाएंगे जिससे कि भविष्य में इस तरह के भीषण हादसे न हो। उल्लेखनीय है कि मुलताई-प्रभातपट्टन मार्ग पर नरखेड़ के पास कल दोपहर में एक बस और ट्रक की भिडं़त हो गई थी। इसमें बस में सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी वहीं डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button