Sarthak PDS Phase 2: सार्थक-पीडीएस फेज-2 को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
Sarthak PDS Phase 2: Sarthak-PDS Phase-2 approved, Chief Minister Dr. Mohan Yadav expressed gratitude to Prime Minister Modi

Sarthak PDS Phase 2: सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तकनीक से और मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25 हजार 530 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से राशन वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना को मंजूरी देने पर खुशी जताई और इसे गरीब कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “राशन परिवहन और प्रबंधन में सहायता- सार्वजनिक वितरण में स्वचालन के साथ आय” योजना के लिए 25 हजार 530 करोड़ रुपये की मंजूरी से राशन वितरण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे पात्र हितग्राहियों तक सुविधाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकेंगी।
- यह भी पढ़ें : Campa Cola Dealership Scam: फ्री फ्रिज और सस्ती डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लालच में फंसा युवक, साइबर ठगों ने लगाए लाखों का चूना
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार गरीब और जरूरतमंद वर्ग को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को तकनीक से जोड़ रहे हैं। इसी सोच के तहत बीते दस वर्षों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टीपीडीएस के कम्प्यूटरीकरण, आईएम-पीडीएस और स्मार्ट पीडीएस जैसी व्यवस्थाओं को लागू कर राशन वितरण प्रणाली को डिजिटल बनाया गया है। इसके साथ ही मेरा राशन, अन्न मित्र, राइटफुल टारगेटिंग डैशबोर्ड और अन्न सहायता जैसी नागरिक सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।
- यह भी पढ़ें : Yoga Mahotsav 2026: खजुराहो में गूंजा योग का मंत्र, बोले CM मोहन यादव- योग बन रहा नई पीढ़ी की ताकत
उन्होंने कहा कि राशन कार्डों के डिजिटलीकरण, आधार सीडिंग, ई-पीओएस मशीनों के जरिए उचित मूल्य दुकानों के स्वचालन, ऑनलाइन आवंटन और कम्प्यूटरीकृत सप्लाई चेन प्रबंधन जैसे तकनीकी सुधारों से व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हुई है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



